Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से पीएम मोदी की मुलाकात कई मायनों में अहम, इन मुद्दों पर होगी चर्चा…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो हफ्ते बाद अमेरिकी दौरे पर जाने वाले हैं. जहां पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे. पीएम मोदी की मेजबानी खुद राष्ट्रपति जो बाइडेन और जिल बाइडेन करेंगी. पीएम मोदी के सम्मान में एक राजकीय भोज का आयोजन भी किया जाएगा. पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर व्हाइट ने बयान जारी किया था कि, राष्ट्रपति जो बाइडेन पीएम मोदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

पीएम मोदी अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति जो बाइडेन से दोनों देशों के सामरिक रिश्तों को लेकर चर्चा करेंगे. इसके अलावा एशियाई क्षेत्रों में चीन के साथ उपजे विवाद पर भी मंथन होगा. इसके साथ ही पीएम मोदी द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा और अन्य क्षेत्रों के विकास पर प्रेसीडेंट बाइडेन से विचार-विमर्श करेंगे. व्हाइट हाउस ने हाल ही में एक बयान जारी किया था कि भारत के साथ उसके रिश्ते काफी अच्छे हैं और पीएम मोदी की इस यात्रा से रिश्तों में और भी मजबूती आएगी.

यह भी पढ़ें- Wrestlers vs Brij Bhushan: ‘बच्च‍ियों को जहां नहीं छूना था, वहां छुआ…’, इंटरनेशनल रेफरी का बड़ा बयान, बढ़ सकती है बृजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें

ये भी कहा गया था कि भारत के साथ सबसे ज्यादा व्यापार होता है. इसलिए भारत व्यापारिक नजरिए से भी अमेरिका के सबसे करीबी देशों में शामिल है. पीएम मोदी की बाइडेन के साथ होने वाली मुलाकात महत्वपूर्ण पृष्णभूमि तैयार करने में कारगर साबित होगी. पिछले ढाई सालों में बाइडेन ने महत्वपूर्ण रणनीति बनाई है, जिसने इस धारणा को उलट दिया गया है कि एशिया में चीन का प्रभुत्व ही स्थापित रहेगा और अमेरिका का पीछे हटना अपरिवर्तनीय.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital