Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत दौरे पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, जानिए पीएम मोदी संग मुलाकात में क्या रहा खास

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने आज (शनिवार) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. यह मुलाकात नई दिल्ली में हुई, जहां दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को और गहरा करने पर जोर दिया. इस दौरान रूबियो ने पीएम को व्हाइट हाउस आने का न्योता भी दिया.

भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में आज (शनिवार) का दिन काफी अहम रहा. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, सुरक्षा और वैश्विक हालात जैसे कई अहम मुद्दों पर खुलकर बातचीत की. यह मुलाकात नई दिल्ली में हुई, जहां दोनों नेताओं ने आपसी सहयोग को और गहरा करने पर जोर दिया.

इस मुलाकात के दौरान एक खास बात भी सामने आई. अमेरिकी पक्ष की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को व्हाइट हाउस आने का औपचारिक न्योता दिया गया है. पीएम मोदी ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्हें अमेरिकी विदेश मंत्री का स्वागत करके खुशी हुई. उन्होंने बताया कि बातचीत में भारत-अमेरिका की व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति और दुनिया में शांति व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि दोनों देश वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे.

कोलकाता से शुरू हुआ चार दिन का भारत दौरा

मार्को रूबियो इस समय चार दिन के भारत दौरे पर हैं. उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत कोलकाता से की, जहां उन्होंने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ का दौरा भी किया. इस दौरान उनके साथ नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी सर्जियो गोर भी मौजूद रहे. गोर ने इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि भारत-अमेरिका संबंध सिर्फ राजनीतिक या रणनीतिक नहीं हैं, बल्कि ये साझा मूल्यों और सेवा की भावना पर भी आधारित हैं.

उन्होंने यह भी बताया कि बातचीत के दौरान सुरक्षा, व्यापार और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई तथा एक खुले और स्वतंत्र हिंद-प्रशांत क्षेत्र के विजन पर भी दोनों देशों की सहमति को दोहराया गया.

रूबियो की यह भारत यात्रा कई मायनों में खास मानी जा रही है क्योंकि पिछले साल पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है. अपने दौरे के दौरान वे आगरा और जयपुर भी जाएंगे, जहां कुछ सांस्कृतिक और आधिकारिक कार्यक्रम तय हैं.

इसके अलावा रविवार को उनकी विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी होगी, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग के कई नए रास्तों पर चर्चा होने की उम्मीद है. इसके बाद 26 मई को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड देशों की बैठक में भी वे हिस्सा लेंगे.

ये भी पढ़ें: पुलवामा के कातिल के जनाजे में पहुंचे ISI अफसर! लाइव वीडियो लीक होने से खुली पाकिस्तान की पोल, दुनिया में हो रही थू-थू

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital