Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Piyush Goyal-US Meet: अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी दिग्गज, पीयूष गोयल के साथ बंद कमरे में हुई चर्चा; जानिए ट्रेड डील पर क्या बात हुई?

Piyush Goyal-US Meet: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर महत्वपूर्ण चर्चा किया.

Piyush Goyal-US Meet: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज (गुरुवार) को कहा कि उन्होंने अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बहुत ही सार्थक चर्चा की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए गोयल ने बताया कि उन्होंने अमेरिकी वाणिज्य सचिव और भारत में अमेरिकी राजदूत की मेजबानी की और द्विपक्षीय व्यापार व आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बातचीत की.

राजदूत सर्जियो गोर ने इसे एक प्रोडक्टिव लंच मीटिंग बताया. लंच की मेज पर हुई इस बातचीत में उन रास्तों को तलाशने की कोशिश की गई, जहां भारत और अमेरिका मिलकर काम कर सकते हैं.

FTA के जरिए खुला वैश्विक बाजार का रास्ता

यह बैठक एक ऐसे वक्त पर हुई है जब भारत पूरी दुनिया के बाजार में अपने हाथ-पांव मार रहा है. पीयूष गोयल का विजन साफ है. वह चाहते हैं कि भारत ‘ग्लोबल सप्लाई चेन’ का एक मजबूत हिस्सा बने. गोयल ने याद दिलाया कि भारत अब तक 38 देशों के साथ 9 फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) कर चुका है. इसका मतलब यह है कि भारतीय कंपनियों और व्यापारियों के पास दुनिया के दो-तिहाई बाजार तक पहुंचने का रास्ता खुल गया है.

सरकार का लक्ष्य हर किसी को वैश्विक बाजार से जोड़ना है. गोयल ने कहा है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ का मतलब दुनिया से कट जाना नहीं है, बल्कि दुनिया के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना है.

टैरिफ की टेंशन और भविष्य की चुनौतियां

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक रिश्तों में टैरिफ यानी टैक्स हमेशा से एक मुद्दा रहा है. फरवरी की शुरुआत में एक शुरुआती समझौता हुआ था, जिसमें अमेरिका ने भारतीय सामानों पर लगने वाली ड्यूटी को 50% से घटाकर 18% करने की बात कही थी. भारत ने भी अगले पांच सालों में 500 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान खरीदने का संकेत दिया था.

लेकिन हाल ही में अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप प्रशासन के कुछ आपातकालीन टैरिफ फैसलों को अमान्य कर दिया. इससे बातचीत का पूरा समीकरण बदल गया है. फिलहाल भारत ने अपना एक प्रतिनिधिमंडल अमेरिका भेजने का फैसला टाल दिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि समझौता रद्द हो गया है.

पीयूष गोयल का मानना है कि भारत की इस विकास यात्रा के असली हीरो हमारे उद्यमी और युवा हैं. मुंबई के एक कार्यक्रम में उन्होंने भरोसा जताया कि यही युवा शक्ति भारत को ‘अमृत काल’ के दौरान 2047 तक एक विकसित अर्थव्यवस्था बनाएगी.

ये भी पढ़ें: इजरायल में भी मोदी मैजिक! सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड में छाए PM मोदी, नेसेट में गूंजी भारत की गूंज

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital