Bharat Express DD Free Dish

‘अरुणाचल प्रदेश हमारा है, नहीं बदल सकती सच्चाई’: महिला के पासपोर्ट को अवैध बताने पर भारत ने चीन को दी दो टूक चेतावनी

China Arunachal Pradesh Passport Issue: भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अभिवाज्य हिस्सा है. यह एक स्वत:सिद्ध तथ्य है. चीनी पक्ष इससे जितना भी इनकार करे यह वास्तविकता बदलने वाली नहीं है.

China Arunachal Pradesh Passport Issue

China Arunachal Pradesh Passport Issue: अरुणाचल प्रदेश की महिला के पासपोर्ट को अवैध और अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताने पर भारत ने चीन को करारा जवाब दिया है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि एक भारतीय नागरिक को मनमाने तरीके से चीन में हिरासत में लिये जाने पर चीनी विदेश मंत्रालय के द्वारा दिये गए बयान को हमने देखे हैं. उसके पास वैध पासपोर्ट था, और वह शंघाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से जापान की यात्रा पर जा रही थी.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अभिन्न और अभिवाज्य हिस्सा है. यह एक स्वत:सिद्ध तथ्य है. चीनी पक्ष इससे जितना भी इनकार करे यह वास्तविकता बदलने वाली नहीं है.

Arunachal Pradesh

विदेश मंत्रालय ने चीन के सामने उठाया मुद्दा

रणधीर जायसवाल ने कहा कि चीनी पक्ष के सामने हमने इस मु्द्दे को जोरदार तरीके से उठाया है. अभी तक चीनी अधिकारी अपने इस कार्रवाई का स्पष्टीकरण नहीं दे पाये हैं. चीन का यह कदम अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा को नियंत्रित करने वाले कई सम्मेलनों का उल्लंघन है.

बता दें कि, भारत का यह बयान चीन के उस हरकत के बाद आया है जिसमें चीनी अधिकारियों ने अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली एक महिला को शंघाई पुडोंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रोक लिया और उसके पासपोर्ट को अवैध बताया क्योंकि वह अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली थी. जिसपर चीन लगातार अपना दावा करता है.

ये भी पढ़ें- 25 नवंबर 1995 को मैच के दौरान स्टेडियम में हो गई थी नौ लोगों की मौत, लेकिन मैच जारी रहा

अरुणाचल प्रदेश की महिला 18 घंटे तक बंधक

अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली पेमा वांग थोंगडोक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो वायरल करते हुए चीनी अधिकारियों की तानाशाही पर खुलासा किया. पेमा ने कहा कि 21 नवंबर को शंघाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चीनी अधिकारियों ने 18 घंटे तक उन्हें बंधक बनाये रखा और प्रताड़ित किया. पेमा के इस वीडियो पर भारत ने तत्काल संज्ञान लिया और चीन को कड़ा जवाब दिया है.

महिला ने बताया कि चीनी अधिकारियों ने उसके भारतीय पासपोर्ट को यह कहते हुए अवैध घोषित कर दिया कि उसका जन्मस्थान अरुणाचल प्रदेश चीन का हिस्सा है, इसलिए पासपोर्ट को वैध नहीं माना जा सकता. ब्रिटेन में रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की यह महिला 21 नवंबर को लंदन से जापान जा रही थी. शंघाई में उनका केवल तीन घंटे का निर्धारित ट्रांजिट स्टॉप था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read