देश

‘भारत होगा अब हिंदू राष्ट्र, बजा दो बिगुल’, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान

Dhirendra Shastri: बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने बयानों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. उन्होंने फिर एक बार ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, “भारत अब हिंदू राष्ट्र होगा, हिंदू राष्ट्र का बिगुल बजा दो. आओ जातिवाद को तोड़कर हम सब हिंदू एक हों. उन्होंने अपने संबोधन में यह बातें कही हैं. ऐसे में एक फिर भारत में हिंदू राष्ट्र के मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है”.

बता दें कि धीरेंद्र शास्त्री आज गुरुवार को प्रयागराज पहुंचे हैं. यहां उन्होंने संगम में स्नान किया और उसके बाद माघे मेले में संतों से मुलाकात की. यहीं उन्होंने अपने संबोधन में हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर जोर दिया. इस दौरान वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य स्वामी वायुदेवानांद के शिविर भी जाएंगे. वहीं फिर वह आचार्यबाड़ा में स्वामी राघवाचार्य के शिविर भी जा सकते हैं.

पंडित शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने का लगा था आरोप

बता दें कि कुछ समय पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पर एक अंध श्रद्धा उन्मूलन समिति ने अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था. जब वह नागपुर में अपना कार्यक्रम करने के लिए गए थे लेकिन समिति के संयोजक का कहना है धीरेंद्र शास्त्री चमत्कार करने का दावा करते हैं और लोगों में अंधविश्वास फैलाते हैं. इस पूरे मामले में शास्त्री के खिलाफ एफआईआर FIR भी दर्ज हुई, लेकिन पुलिस को धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कुछ नहीं मिला और उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी. जिसके बाद शास्त्री लगातार चर्चा में आते चले गए और उन्होंने फिर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर बयान देना शुरु कर दिया.

ये भी पढ़ें-   Ramcharitmanas Controversy: ‘अराजकता पैदा करने वालों को क्या जवाब दिया जाए’, अखिलेश के ‘शूद्र’ वाले सवाल पर CM योगी ने दिया जवाब

कांग्रेस के नेताओं ने दिया था चैलेंज

जब धीरेंद्र शास्त्री अचानक चर्चा में आए तो उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगा. जिस पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेस नेताओं ने उनको चैंलेज तक दे डाला. फिर इनका जवाब देने के लिए गुरु रामभद्राचार्य ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन किया. उन्होंने कहा, ‘मेरा शिष्य बहुत योग्य लड़का है. अच्छा काम कर रहा है. चरित्रवान है. उसकी लोकप्रियता को लोग पचा नहीं पा रहे हैं.’

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मधुबनी में ASI की कथित फायरिंग से एक की मौत, 3 घायल; अवैध संबंध के विवाद के बीच मचा बवाल

Bihar News: मधुबनी के बालीराजगढ़ गांव में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एक ASI द्वारा कथित…

40 minutes ago

गाजीपुर में बंपर जॉब फेयर! 18 से 40 साल के युवाओं के लिए नौकरी पाने का शानदार अवसर, यहां देखें पूरी डिटेल्स

गाजीपुर के जखनियां में 5 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन होगा. इसमें 25…

1 hour ago

घंटों हेडफोन लगाकर सुनते हैं गाने? हो सकते हैं बहरेपन के शिकार, जानें कितना वॉल्यूम है सुरक्षित

Headphone Side Effects: लगातार तेज आवाज में हेडफोन पर गाने सुनने से सुनने की क्षमता…

1 hour ago

भारत-ईयू की स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी ने रिन्यूएबल एनर्जी समिट का किया उद्घाटन

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अपनी साझेदारी को और…

2 hours ago

बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी जगतार सिंह हवारा की याचिका पर IB ने सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट दी

सुप्रीम कोर्ट में जगतार सिंह हवारा की जेल ट्रांसफर याचिका पर IB ने रिपोर्ट सौंपी…

2 hours ago