Indian Army Busts Terrorist Hideout: जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद के सफाए के लिए भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन ऑलआउट’ लगातार जारी है. इसी कड़ी में बुधवार को सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. भारतीय सेना ने पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) से सटे मेंढर (Mendhar) क्षेत्र में एक बड़े आतंकी ठिकाने (Terrorist Hideout) को ध्वस्त कर दिया है. सेना ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिससे यह साफ होता है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे.
तलाशी अभियान के दौरान मिला ठिकाना
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों (Indian Army) को मेंढर सेक्टर के जंगली और पहाड़ी इलाके में आतंकियों की संदिग्ध गतिविधियों या उनके छिपने के ठिकानों को लेकर खुफिया इनपुट मिला था. इसी सूचना के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष दल ने इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान (Search Operation) शुरू किया. जंगल में सघन तलाशी के दौरान जवानों ने आतंकियों के एक गुप्त ठिकाने को खोज निकाला और उसे पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया.
4.5 किलो का IED और चीनी ग्रेनेड बरामद
इस आतंकी ठिकाने से सुरक्षाबलों ने हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है. इनमें से एक 4.5 किलोग्राम का बेहद शक्तिशाली IED है, जो बड़े पैमाने पर तबाही मचाने में सक्षम है, जबकि दूसरा एक छोटा IED है. 2 चीनी ग्रेनेड (Chinese Grenades), 1 पिस्तौल (Pistol), 22 एके-47 (AK-47) के जिंदा कारतूस, एक बैकपैक (Backpack), जिसमें आतंकियों का अन्य सामान रखा हुआ था.
ये भी पढ़ें: ‘वक्त बदलते देर नहीं लगती…’; कौन है विजय चौधरी? जिसपर ACB के शिकंजे से बौखला गए जम्मू-कश्मीर के डिप्टी CM
Indian Army की चप्पे-चप्पे पर तलाशी
इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार मिलने के बाद पूरी घाटी में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट मोड पर आ गई हैं. सेना और सुरक्षाबलों ने पूरे मेंढर इलाके की कड़ी घेराबंदी (Cordon) कर ली है और आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है. पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस बात की जांच में जुट गई हैं कि यह हथियारों का जखीरा सीमा पार (LoC) से कैसे और कब यहां पहुंचाया गया, और इसके पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





