Demchok LAC Patrolling: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर बढ़ते रणनीतिक महत्व के बीच, भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के जीओसी (GOC) लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने बेहद संवेदनशील डेमचोक सेक्टर का दौरा किया. 9 जुलाई 2026 को हुए इस दौरे का मुख्य उद्देश्य बेहद विषम परिस्थितियों में देश की सीमाओं की सुरक्षा और सेना की युद्धक तैयारियों की समीक्षा करना था.
फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे ने लद्दाख के संवेदनशील डेमचोक सेक्टर (LAC) का दौरा कर सेना की ऑपरेशनल और युद्धक तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने 13,500 फीट की ऊंचाई पर तैनात जवानों की सराहना की और उन्हें हर पल सतर्क रहने का निर्देश देते हुए देश की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति सेना की प्रतिबद्धता को दोहराया.
डेमचोक सेक्टर बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र (Indian Army Ladakh)
13,500 फीट की अत्यधिक ऊंचाई पर स्थित डेमचोक सेक्टर भारत और चीन के बीच रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्र है. सिंधु नदी के किनारे बसे इस सीमावर्ती गांव का एक हिस्सा भारत और दूसरा चीन के नियंत्रण में है. वर्ष 2020 में हुए सैन्य गतिरोध के बाद यहां गश्त रुक गई थी, लेकिन अक्टूबर 2024 में हुए एक नए सैन्य समझौते के बाद दोनों देशों ने इस क्षेत्र में समन्वित गश्त (Coordinated Patrolling) फिर से शुरू की है.
सेना की अटूट प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की (Fire and Fury Corps GOC)
अपने इस महत्वपूर्ण दौरे के दौरान कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मदनराज पांडे को सीमा के मौजूदा ऑपरेशनल हालात की विस्तृत जानकारी दी गई. उन्होंने दुर्गम और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में मुस्तैदी से तैनात सैनिकों से सीधे बातचीत की. कमांडर ने विपरीत मौसम और कठिन परिस्थितियों में भी जवानों के बेहतरीन प्रोफेशनलम, मजबूत संकल्प और देश के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की.
जनरल पांडे ने सभी रैंक के जवानों को संबोधित करते हुए स्पष्ट संदेश दिया और उनसे किसी भी चुनौती से निपटने के लिए ‘ऑपरेशन के लिए तैयार रहने’ का आह्वान किया. उन्होंने सैनिकों से सतर्कता, ऑपरेशनल तैयारी और युद्ध क्षमता के उच्चतम स्तर को बनाए रखने का आग्रह किया.
यह भी पढ़ें: खेसारी पर भड़कीं अंजना सिंह ने खोला उनके संघर्ष के दिनों का कच्चा चिट्ठा, ‘मउगा आर्मी’ कहकर समर्थकों को भी धोया
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

