Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Operation Sindoor के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट, जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ में की भारी गोलाबारी, हरियाणा के फौजी दिनेश कुमार शहीद

Haryana Soldier Martyr near LOC: जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की गोलीबारी में हरियाणा के लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हो गए. वे 2 बच्चों के पिता थे, उनकी पत्नी गर्भवती हैं.

दुश्‍मन की गोलाबारी में हरियाणा के लांस नायक दिनेश को वीरगति, पुंछ में थे तैनात
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से की गई अचानक और उकसावे वाली गोलीबारी में भारतीय सेना के लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हो गए. वह हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले थे और इस समय पुंछ में पोस्टेड थे.

रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय वायु सेना द्वारा हाल ही में पाकिस्तान और POK में की गई एयर स्ट्राइक (ऑपरेशन सिंदूर) के बाद से पाकिस्तान लगातार सीज़फायर का उल्लंघन कर रहा है. बुधवार सुबह से ही फायरिंग जारी थी, जिसमें दिनेश अपने चार साथियों के साथ जवाबी कार्रवाई में शामिल थे.

💥 धमाके में गंभीर रूप से घायल हुए थे दिनेश

फायरिंग के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा छोड़ा गया बम दिनेश के बेहद पास आकर गिरा, जिससे वह और उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए. तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दिनेश की जान नहीं बचाई जा सकी.

परिवार में शोक, राजकीय सम्मान से होगी अंत्‍येष्टि

दिनेश 32 वर्ष के थे, उनके दो छोटे बच्चे हैं और पत्नी गर्भवती हैं. जैसे ही यह सूचना सेना की ओर से उनके परिवार को दी गई, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. वीरगति पाने वाले जवान की पार्थिव देह गुरुवार को पलवल स्थित उनके गांव लाई जाएगी, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा.

⚔️ पाक की नापाक हरकतें जारी, तेज की गोलाबारी

रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, पाकिस्‍तान की ओर से यह हमला बिना किसी उकसावे के किया गया था और सेना ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है. स्थिति पर नजर रखी जा रही है और नियंत्रण रेखा पर सेना सतर्क है.

यह भी पढ़िए: जिन्होंने भारत की बहन बेटियों का सिंदूर छीनने की कोशिश की, उन्हें अपना खानदान खोना पड़ा : योगी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital