Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“फ्लाइट्स के संचालन में देरी हो सकती है…”, गोवा में हो रही भारी बारिश को लेकर इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करते रहें तथा संभावित मौसम संबंधी देरी और यातायात व्यवधानों के कारण अतिरिक्त यात्रा समय की योजना बनाएं.

IndiGo

गोवा में हो रही भारी बारिश को लेकर इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo) ने उड़ानों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की है. कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि गोवा में हो रही भारी बारिश की वजह से उड़ानों में देरी हो सकती है, इसलिए यात्रा पर निकलने से पहले फ्लाइट की स्थिति की जानकारी जरूर कर लें.

IndiGo ने जारी की एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि ” गोवा में खराब मौसम और बारिश के कारण उड़ान परिचालन में देरी या व्यवधान हो सकता है. इसलिए यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति जांच लें. इंडिगो ने कहा , “हम दृढ़ता से सलाह देते हैं कि सभी यात्री एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले अपनी फ्लाइट की अपडेट स्थिति जांच लें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय निर्धारित कर लें, क्योंकि मौसम की स्थिति स्थानीय यातायात को भी प्रभावित कर सकती है.”

एयरलाइन ने यह भी कहा कि उसकी ग्राहक सेवा टीमें यात्रियों की मदद के लिए उपलब्ध हैं. कंपनी ने कहा, “हमारी टीमें सभी ग्राहक सेवा टचपॉइंट्स पर उपलब्ध रहती हैं और आपकी यात्रा के हर चरण में आपकी सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

IndiGo ने कहा- फ्लाइटस की स्थिति पर रखें नजर

इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे नियमित रूप से अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करते रहें तथा संभावित मौसम संबंधी देरी और यातायात व्यवधानों के कारण अतिरिक्त यात्रा समय की योजना बनाएं.

एयरलाइन ने इस बात पर भी जोर दिया कि उसकी ग्राहक सेवा टीम पूरी यात्रा के दौरान सहायता प्रदान करने के लिए उपलब्ध है, तथा चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति के बावजूद यात्रियों को सहायता प्रदान करने और एक सुचारू यात्रा अनुभव सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन देती है.

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी हैआज उत्तर गोवा और दक्षिण गोवा में कुछ स्थानों पर हल्की आंधी और 30-40 की गति से हवा चलने के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- EaseMyTrip के चेयरमैन निशांत पिट्टी ने खोली चीनी स्वामित्व वाले ट्रैवल ऐप्स की पोल, डेटा लीक से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा

आईएमडी गोवा स्टेशन प्रभारी एनपी कुलकर्णी ने कहा, “हमने दो दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके बाद येलो अलर्ट पर जाएंगे. आज के लिए, हमने भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है और कल भी ऐसा ही हो सकता है. हम जानकारी अपडेट करते रहेंगे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital