Bharat Express DD Free Dish

गूगल पर नंबर सर्च करना पड़ा महंगा, इंदौर में साइबर ठगों ने फर्जी लिंक से लाखों रुपये उड़ाये

Indore Cyber Fraud Google Search: इंदौर में गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना एक महिला को महंगा पड़ गया. साइबर ठगों ने महिला को अपनी जाल में फंसाकर 1 लाख 20 हजार रुपये ऐंठ लिये. जब महिला को अपने साथ हुई ठगी के बार में पता चला तो उसने पुलिस को मामले की शिकायत की.

indore-cyber-fraud-hospital-number-google-search-scam

इंदौर में साइबर ठगों ने फर्जी लिंक से लाखों रुपये उड़ाये (pic- AI Image)

Indore Cyber Fraud Google Search: इंदौर में गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना एक महिला को महंगा पड़ गया. साइबर ठगों ने महिला को अपनी जाल में फंसाकर 1 लाख 20 हजार रुपये ऐंठ लिये. जब महिला को अपने साथ हुई ठगी के बार में पता चला तो उसने पुलिस को मामले की शिकायत की. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह चौंकाने वाला मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है. जहां एक महिला ने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च किया. सर्च में मिले नंबर पर संपर्क करने के बाद सामने वाले व्यक्ति ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया और अपॉइंटमेंट की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर एक लिंक भेजी.

पहले लिंक भेजा फिर पैसे निकाले

महिला ने भेजे गए लिंक पर क्लिक कर डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान किया. इसके लगभग आधे घंटे के बाद महिला को मोबाइल पर खाते से लगातार पैसे कटने का मैसेज आने लगा. इसके बाद महिला को पता लगा कि वो साइबर ठगी का शिकार हो गई है.

महिला के मुताबिक साइबर ठगों ने कुछ ही देर में उसके खाते से करीब 1 लाख 20 हजार रुपये निकाल लिये. इसके बाद महिला ने परदेशीपुरा पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराई.

पैसे निकालते समय लाइन पर ही थे ठग

पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक ट्रांजेक्शन और दूसरे डिजिटल सबूतों को आधार बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- इश्क, बेवफाई और पेपर लीक! बॉयफ्रेंड ने MPSC को बताई सच्चाई, रद्द हुई महाराष्ट्र ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया

इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़िता ने गूगल पर मुंबई के लीलावती अस्पताल का नंबर सर्च किया था, ताकि डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लिया जा सके. जिसके बाद साइबर ठगों ने उन्हें कॉल किया और अपॉइंटमेंट से संबंधित सभी डिटेल्स भरने के लिए लिंक भेजा. इसमें डेबिट कार्ड से रिलेटेड सारी जानकारी भी डालनी थी. इस दौरान साइबर ठग लाइन पर ही थे, साइबर ठग जो-जो कहते गए पीड़िता वैसे ही करती गई. थोड़ी ही देर में उनके अकाउंट से 1 लाख 20 हजार रुपये कट गए. जिसके बाद उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read