Urdu Conclave 2026

इश्क, बेवफाई और पेपर लीक! बॉयफ्रेंड ने MPSC को बताई सच्चाई, रद्द हुई महाराष्ट्र ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया

MPSC Drug Inspector Exam Cancelled: महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) की तरफ से ड्रग इंस्पेक्टर के लिए निकाली गई ग्रुप-B पोस्ट की भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. 22 मार्च को आयोजित हुई इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो गया था और छात्रों का इंटरव्यू भी आयोजित करा लिया गया था.

mpsc-drug-inspector-exam-cancelled-paper-leak-case

महाराष्ट्र ड्रग इंस्पेक्टर की भर्ती प्रक्रिया हुई रद्द (फोटो-AI)

MPSC Drug Inspector Exam Cancelled: महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) की तरफ से ड्रग इंस्पेक्टर के लिए निकाली गई ग्रुप-B पोस्ट की भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. 22 मार्च को आयोजित हुई इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी हो गया था और छात्रों का इंटरव्यू भी आयोजित करा लिया गया था. बस इस परीक्षा का रिजल्ट आना शेष था. इसी बीच पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद इस पर इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया.

मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें एक कोचिंग संचालक भी शामिल है. उसपर ही पेपर लीक कराने का आरोप लगा है.

क्राइम ब्रांच ने जिन 6 लोगों को गिरफ्तार किया है उन आरोपियों में एक का नाम गौरव राजेंद्र पाटील भी है. जानकारी के मुताबिक आशिकी में मिले धोखे से आहत राजेंद्र पाटील ने MPSC को पेपर लीक की जानकारी दी.

बेवफाई ने मामला कर दिया खराब

बताया जा रहा है कि गौरव पाटील का एक ऋतुजा पाटील नाम की लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. ऋतुजा ने गौरव को परीक्षा से पहले पेपर शेयर किया था. इस परीक्षा के कुछ दिनों के बाद गौरव और ऋतुजा का ब्रेकअप हो गया.

ऋतुजा से ब्रेकअप ने गौरव को अंदर से तोड़ दिया. वो बदला लेने के लिए ड्रग इंस्पेक्टर की परीक्षा आयोजित करा रही MPSC को पेपर लीक की बातें बता दी.

आयोग ने तुरंत इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी.

बॉयफ्रेंड को राज बताना पड़ा महंगा

रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ऋतुजा के पिता ने अपनी बेटी के लिए एक बिचौलिये जिसका नाम प्रवीण पाटील है उससे संपर्क किया और 5 लाख रुपये देकर पेपर हासिल कर लिया.

प्रवीण पाटील के बारे में बताया जा रहा है कि वो बिचौलिया होने के साथ-साथ एक बड़े कोचिंग इंस्टीट्यूट का मालिक भी है. वह नंदुरबार शहर में एक कोचिंग चलाता है. ऋतुजा भी उसी कोचिंग में ड्रग इंस्पेक्टर एग्जाम की तैयारी करती थी. पेपर मिलने के बाद ऋतुजा ने अपने बॉयफ्रेंड गौरव को भी पेपर भेज दिया था.

हूबहू मिल रहे थे 90 प्रश्न

जांच में पता चला है कि ऋतुजा को मिले पेपर में 90 प्रश्न हूबहू मिल रहे थे. लेकिन वह किसी को शक ना हो इसलिए सिर्फ 78 सवालों के ही सही जवाब दिये.

ये भी पढ़ें- उमर खालिद और शरजील इमाम को नहीं मिलेगी राहत? दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट में दाखिल किया तीखा जवाब

बता दें कि, MPSC ने 22 मार्च को इस परीक्षा को आयोजित कराया था. जिसका रिजल्ट 12 जून को डिक्लेयर हुआ. इसमें कुल 506 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए क्वालिफाई हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read