Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत ने सिंधु घाटी परियोजना पर की प्रगति की समीक्षा

उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने केंद्र शासित प्रदेश में शीर्ष सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात की और उन्हें कश्मीर घाटी में मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई.

indus water treaty

सिंधु जल संधि

पाकिस्तान के साथ की गई सिंधु जल संधि के तहत अपने अधिकारों का बेहतर उपयोग करने के लिए भारत ने कई मोर्चों पर, विशेष रूप से सभी सिंधु घाटी परियोजनाओं पर कार्यों को पूरा करने में प्रगति की है. एक बयान में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई.

सिंधु जल संधि के तहत भारत के अधिकारों का उपयोग सुनिश्चित करने के लिए उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिसरी की अध्यक्षता में कार्यबल की दूसरी बैठक में जम्मू-कश्मीर में विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

सरकार द्वारा संचालित जम्मू-कश्मीर विद्युत विकास निगम द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, “यह संज्ञान लिया गया कि कई मोर्चों पर प्रगति हुई है और सिंधु जल संधि के तहत भारत द्वारा अधिकारों का बेहतर उपयोग करने के लिए सभी सिंधु घाटी परियोजनाओं पर कार्य समय से पूरा करने पर जोर दिया गया.”

मिसरी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशों के तहत सिंधु घाटी में जल विद्युत परियोजनाओं के कार्यान्वयन की निगरानी से अवगत कराया. उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने केंद्र शासित प्रदेश में शीर्ष सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों से भी मुलाकात की और उन्हें कश्मीर घाटी में मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी गई. सिंधु जल संधि पर बैठक में विदेश मंत्रालय, जल शक्ति मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर प्रशासन के अधिकारियों ने भाग लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital