Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जिंदा सांप को खेल-खेल में चबा गया मासूम, हालत देखकर डॉक्टर भी दंग

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मोहम्मद सलीम जिन्होंने बच्चे को देखा और आवश्यक दवाएं दी.

chews living snake

फोटो- आईएएनएस

फरुर्खाबाद: उत्तर प्रदेश के फरुर्खाबाद जिले में तीन साल के बच्चे ने सांप को चबाकर मार डाला. घटना जिले के मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मदनापुर गांव की है. घटना से भयभीत माता-पिता ने मृत सांप को एक पॉलीबैग में डाल दिया और बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे. डॉक्टरों ने बच्चे को 24 घंटे निगरानी में रखने के बाद उसे खतरे से बाहर बताया.

दिनेश कुमार का बेटा आयुष अपने घर के आंगन में खेल रहा था, तभी वह चिल्लाने लगा. उसकी दादी दौड़ी और उसके मुंह में मरा हुआ सांप देखकर चौंक गई. बच्चे की दादी सुनीता ने कहा, मैंने उसे बाहर निकाला और उसका मुंह साफ किया और बच्चे के माता-पिता को सूचित किया, जो उसे डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल ले गए.

ये भी पढ़ें- Odisha train tragedy: दुनिया के नेताओं ने भारत को दिया समर्थन, जानमाल के नुकसान पर जताया शोक

सांप जहरीला नहीं: डॉक्टर

सांप भी वे अपने साथ ले गए थे, ताकि डॉक्टरों को समझाने में आसानी हो. जिला अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर मोहम्मद सलीम अंसारी, जिन्होंने बच्चे को देखा, ने कहा कि लड़के को आवश्यक दवाएं दी गई थीं और वह ठीक था और उसे छुट्टी दे दी गई. डॉक्टर ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि सांप जहरीला नहीं था.

– आईएएनएस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital