Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP News: कोतवाली परिसर में पंखे से लटककर इंस्पेक्टर ने की आत्महत्या, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप, सामने आई बड़ी वजह

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. इंस्पेक्टर अशोक कुमार गुर्जर का शव कोतवाली परिसर में एक पंखे से लटकता हुआ मिला.

इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने की आत्महत्या

इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली. इंस्पेक्टर अशोक कुमार गुर्जर का शव कोतवाली परिसर में एक पंखे से लटकता हुआ मिला. शव लटका हुआ देखकर हमराही सिपाही ने आलाधिकारियों को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा और अन्य अधिकारी पहुंच गए. आनन-फानन में शव को फंदे से नीचे उतारा गया. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

इंस्पेक्टर ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

मिली जानकारी के मुताबिक, इंस्पेक्टर अशोक कुमार गुर्जर 2012 बैच के दारोगा थे. एक साल पहले ही प्रमोट होकर इंस्पेक्टर बने थे. अशोक कुमार मूल रूप से मरोहा जिला के नौगावां क्षेत्र निवासी आइयापुर गांव के रहने वाले थे. बताया जा रहा है कि बीती रात अशोक कुमार फोन पर अपनी पत्नी से बात कर रहे थे. उसके बाद उन्होंने कोतवाली परिसर में लगे पंखे से नायलॉन की रस्सी बांधकर फंदे से लटक गए. जिससे उनकी मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- Parliament Monsoon Session: सदन की कार्यवाही का आज तीसरा दिन, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष तैयार, बीजेपी ने भी कसी कमर

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा और एएसपी के अलावा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल पर जां-पड़ताल करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं इस्पेक्टर की मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया. इंस्पेक्टर की मौत से पुलिस विभाग में भी शोक की लहर दौड़ गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी. जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी..

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital