Bharat Express DD Free Dish

चलती ट्रेन में खाली सीट पाने का राज़, IRCTC का चार्ट वैकेंसी फीचर करेगा मदद

IRCTC का चार्ट वैकेंसी फीचर यात्रियों को चलती ट्रेन में खाली सीट देखने की सुविधा देता है. वेटिंग टिकट वाले यात्री इस फीचर से सीट का पता लगाकर टीटीई से अलॉट करवा सकते हैं. जानें पूरा प्रोसेस.

ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए अक्सर टिकट रिजर्वेशन बड़ी चुनौती बन जाता है. कई लोग पहले से टिकट बुक कर लेते हैं, लेकिन अचानक सफर करने वालों को वेटिंग टिकट के साथ ही यात्रा करनी पड़ती है. खाली सीट पाने के लिए यात्री टीटीई से गुहार लगाते हैं, लेकिन हर बार सफलता नहीं मिलती.

IRCTC का खास विकल्प

IRCTC ने यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए एक खास फीचर दिया है, जिसका नाम है चार्ट वैकेंसी. इस सुविधा से यात्री जान सकते हैं कि ट्रेन में कौन सी सीटें खाली हैं. ट्रेन का फाइनल चार्ट बनने के बाद यह जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होती है और यात्री आसानी से देख सकते हैं कि किस कोच में कौन सा बर्थ खाली है.

वेटिंग टिकट वालों के लिए राहत

अगर आपके पास वेटिंग टिकट है, तो इस फीचर से आपको खाली सीट का पता चल जाएगा. इसके बाद आप टीटीई से संपर्क कर सकते हैं और नियमों के अनुसार सीट अलॉट करवा सकते हैं. यह प्रक्रिया पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर होती है.

सीट चेक करने का तरीका

  1. खाली सीट देखने के लिए सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट या Rail Connect ऐप खोलें.
  2. होम पेज पर Charts/Vacancy विकल्प चुनें.
  3. Reservation Chart पेज पर ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख और बोर्डिंग स्टेशन दर्ज करें.
  4. Get Train Chart पर क्लिक करें.
  5. इसके बाद क्लास-वाइज चार्ट खुल जाएगा.
  6. अपना कोच चुनें और खाली सीटों की पूरी लिस्ट देख लें.

ये भी पढ़ें-नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त, पीएम मोदी ने रचा इतिहास! PMO में मना 4,399 दिनों की अटूट सेवा का महा-उत्सव

सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया

खाली सीट का नंबर और कोच नोट करने के बाद तुरंत टीटीई से संपर्क करें. टीटीई वेटिंग टिकट के बदले किराया लेकर रसीद देगा और सीट अलॉट कर देगा. इसके बाद आप आराम से अपनी यात्रा पूरी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-10 दिन इंतजार के बाद बंट गए मंत्रालय, बंगाल BJP सरकार में सबसे पावरफुल विभाग किसके पास गया?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read