Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली-नोएडा में सुबह से हो रही झमाझम बारिश, यूपी-राजस्थान को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर भारत में भी मानसून की एंट्री के बाद से कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है.

Weather Update

Weather Update: देश के हर राज्य में इन दिनों मौसम की अलग-अलग गतिविधियां देखने को मिल रही है. कहीं झमाझम बारिश की वजह से अलर्ट तो कहीं कुछ इलाकों में लोगों को बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है.  वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, नोएडा समेत कई जिलों में सुबह से ही बारिश हो रही है. भारी बारिश होने से सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी-राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है. जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

उत्तर भारत में मानसून की एंट्री

दरअसल, उत्तर भारत में भी मानसून की एंट्री के बाद से कभी झमाझम तो कभी रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं मौसम विभाग ने 8 जुलाई तक राज्य के कई इलाकों में बिजली कड़कने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. यूपी में गुरुवार को झमाझम बारिश होने की संभावना है. राज्य के 11 जिलों में ऑरेंज और 38 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन राज्यों में अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान में भी चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के बाद से लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से राज्य के चेरु, बीकानेर, हनुमानगढ़, उदयपुर, में अलर्ट जारी किया गया है. वहीं उत्तराखंड में भी तेज बारिश की वजह से येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने राज्य के टिहरी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, चंपावत और नैनीताल में इस सप्ताह झमाझम बारिश की संभावना जताई है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी, चंबा, ऊना, सिरमौर, लाहौल और स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, शिमला और सोलन में भारी बारिश के आसार है. हांलाकि राज्य में मौसम शुष्क होने की वजह से पयर्टकों का जमावड़ा लगा हुआ है.

ये भी पढ़ें:ऑयली स्किन से रहते हैं परेशान तो लगाएं ये फेस पैक, चमक उठेगा चेहरा

कुछ हिस्सो में भारी बारिश के आसार

मध्य प्रदेश, गुजरात, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल-माहे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital