Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पूर्वी लद्दाख में ITBP को मिली बड़ी सफलता, 108 किलो सोने के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, आरोपियों के पास से चीनी सामान भी बरामद

आईटीबीपी की नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर बटालियन के पेट्रोलिंग दस्ते ने सोने की तस्करी करने वाले दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है.

ITBP Jawans

ITBP ने बरामद किया 108 किलो सोना.

लद्दाख में आईटीबीपी के जवानों को बड़ी सफलता मिली है. आज (10 जुलाई) आईटीबीपी की नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर बटालियन के पेट्रोलिंग दस्ते ने सोने की तस्करी करने वाले दो भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से आईटीबीपी ने 108. 060 किलोग्राम सोना और चीनी खाद्य पदार्थ बरामद किया है.

चलाया जा रहा था गश्ती अभियान

नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर बटालियन के अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आईटीबीपी की 21वीं बटालियन पूर्वी लद्दाख में दक्षिणी उप सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्रों (चिसमुले, नरबुला टॉप, ज़कले और ज़कला) में घुसपैठ और तस्करी को रोकने के लिए गश्ती अभियान चला रही थी. जिसका नेतृत्व डीसी दीपक भट्ट कर रहे थे.

सिरिगापल इलाके से पकड़े गए संदिग्ध

अधिकारियों ने आगे बताया कि बुधवार को गश्ती दल अंतर्राष्ट्रीय सीमा से करीब एक किलोमीटर दूर सिरिगापल इलाके में दो लोगों को खच्चरों के साथ देखा. जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे लोग औषधीय पौधे एकत्रित कर रहे हैं, लेकिन जब उनके सामान की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में सोने की छड़ें पाई गईं. गश्ती दल ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में ले लिया और सामान जब्त कर लिया. जिसके बाद मामले की जानकारी आईटीबीपी की 21वीं बटालियन के कमांडेंट अजय निर्मलकर को दी गई.

यह भी पढ़ें- Supreme Court का अहम फैसला- CRPF की इस धारा के तहत मुस्लिम महिलाएं भी अपने पति से मांग सकती हैं गुजारा भत्ता

108 किलो सोना और चीनी सामान बरामद

संदिग्धों की पहचान 40 वर्षीय तेनजिन टार्गी और 69 वर्षीय त्सेरिंग चंबा के रूप में की गई है. जब्त किए गए सोने का वजन 108.060 किलोग्राम है. इसके अलावा तस्करों के पास से दो मोबाइल फोन, एक दूरबीन और चीनी खाद्य पदार्थ जिसमें सुगंधित केक का एक पैकेट, लाओ बीजिंग का एक पैकेट, दो मिल्क केन, मिल्क लस्सी के दो पैकेट, दो चाकू, दो टट्टू, एक वंडर टॉर्च, एक हथौड़ा और एक नोज प्लायर बरामद किया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital