Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शाइस्ता एलियास ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, कुपवाड़ा के छोटे से गांव में जश्न का माहौल

शाइस्ता की इस उपलब्धि पर सीमावर्ती तहसील का छोटा समुदाय उत्साह और खुशी से झूम उठा है.

tangdhar

शाइस्ता एलियास

जम्मू-कश्मीर के तंगधार की कक्षा9वीं की छात्रा शाइस्ता एलियास ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम में सम्युथ भारत खेल फाउंडेशन (एसबीकेएफ) द्वारा आयोजित इस चैंपियनशिप में देश के कई राज्यों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.

कुपवाड़ा जिले के कंडी बाला की सीमावर्ती तहसील से ताल्लुक रखने वाली शाइस्ता की जीत एजीएस हाजीनार की इस छात्रा के जुनून और समर्पण का प्रमाण है.

शाइस्ता की इस उपलब्धि पर सीमावर्ती तहसील का छोटा समुदाय उत्साह और खुशी से झूम उठा है. स्थानीय निवासी उबैद अय्यूब ने कहा, “यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है. शाइस्ता में असाधारण प्रतिभा है और उनकी जीत ने हमारे क्षेत्र को नई पहचान दी है.”

शाइस्ता एलियास ने अपनी इस उपलब्धि से साबित कर दिया है कि कोई सीमा या बाधा सपनों को पूरा करने की राह में रुकावट नहीं बन सकती है. शाइस्ता के पिता एलियास अहमद भी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं. वे कहते हैं, “आज मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. शाइस्ता की कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और दृढ़ता ने उसे यह पहचान दिलाई है. वह कई लोगों के लिए प्रेरणा है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital