Bharat Express DD Free Dish

भारत-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तारी के बाद पुलिस का एक्शन, जहांगीर खान को नंगे पैर सड़कों पर घुमाया

Jahangir Khan arrest update: पश्चिम बंगाल पुलिस ने कई मामलों में आरोपी जहांगीर खान को भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर राज्य में लाकर पूछताछ शुरू कर दी है. जबरन वसूली, मारपीट और वोटरों को धमकाने के आरोपों से घिरे जहांगीर खान पर सात एफआईआर दर्ज हैं.

Jahangir Khan Arrested

Jahangir Khan Arrested

Jahangir Khan Arrested: पश्चिम बंगाल में कई गंभीर मामलों में आरोपी जहांगीर खान के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है. पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार किए गए जहांगीर खान को नंगे पैर इलाके में घुमाया. इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. मामले को लेकर राज्य की राजनीति भी गरमा गई है. जानकारी के अनुसार, जहांगीर खान को भारत-नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे पश्चिम बंगाल लेकर आई और विभिन्न मामलों में पूछताछ शुरू की. जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था और उसके खिलाफ कई गंभीर आरोप दर्ज हैं.

सात एफआईआर दर्ज हैं जहांगीर खान पर

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक जहांगीर खान पर जबरन वसूली, मारपीट, धमकी देने और कानून-व्यवस्था भंग करने जैसे मामलों में कुल सात एफआईआर दर्ज हैं. इसके अलावा उस पर चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने और प्रभावित करने के आरोप भी लगे हैं. पुलिस का कहना है कि इन मामलों की जांच जारी है और आरोपी की भूमिका से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है.

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के करीबी हैं जहांगीर खान

राजनीतिक गलियारों में जहांगीर खान को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी बताया जाता रहा है. हालांकि इस संबंध में पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. विपक्षी दलों ने मामले को लेकर राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधना शुरू कर दिया है, जबकि पुलिस का कहना है कि कार्रवाई पूरी तरह कानून के तहत की जा रही है.

पुलिस ने जहांगीर खान को पैदल सड़को पर चलवाया

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को विभिन्न स्थानों पर ले जाकर घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की पुष्टि करने का प्रयास किया. इसी दौरान उसे नंगे पैर पैदल चलाया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के हित में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.फिलहाल जहांगीर खान से लगातार पूछताछ की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ सकती हैं. वहीं, इस मामले पर राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर नजर बनी हुई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read