Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 8 लोगों की हुई थी मौत

Jaipur News: जयपुर पूर्व जिले की खोह नागोरियान थाना पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कयूम खान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से घटना में शामिल अन्य संदिग्धों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

Jaipur News

Jaipur News

Jaipur News: जयपुर पूर्व जिले की खोह नागोरियान थाना पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी कयूम खान को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से घटना में शामिल अन्य संदिग्धों के बारे में पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार 9 जून 2026 को करीम नगर-बी, तलाई क्षेत्र स्थित एक मकान में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था. इस दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई थी. मामले में खोह नागोरियान थाने में विभिन्न धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने दी लगातार दबिश

डीसीपी जयपुर पूर्व रंजिता शर्मा (IPS) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल और सहायक पुलिस आयुक्त विनोद शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. जांच के दौरान सामने आए मुख्य आरोपी कयूम खान, याकूब खान और फिरोज दिल्ली घटना के बाद फरार हो गए थे. पुलिस टीम ने जयपुर, दिल्ली और गाजियाबाद सहित कई स्थानों पर लगातार दबिश दी.

कयूम खान कुछ यूं हुआ गिरफ्तार

आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी कयूम खान (50) निवासी राख्या की ढाणी, खोह नागोरियान को जयपुर शहर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब उससे अवैध पटाखा निर्माण, भंडारण और हादसे में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें- “प्रखंड हो या जिला…” जैसे गाने होंगे बंद, बिहार में जातिवादी और अश्लील गानों पर एक्शन में सम्राट सरकार

इधर खोह नागोरियान थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे डोर-टू-डोर अभियान के दौरान नकली पनीर भी जब्त किया गया है. साथ ही करीब 30 अवैध रूप से संचालित गोदामों को सीज कर कार्रवाई की गई है. मामले में आगे की जांच जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital