Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पुलिस कमिश्नरेट में हुई अहम क्राइम मीटिंग, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था पर विस्तृत मंथन

Jaipur Cyber Crime: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस आयुक्त Sachin Mittal की अध्यक्षता में चारों जिलों की महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई. बैठक में जयपुर कमिश्नरेट के सभी पुलिस उपायुक्त (DCP), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

Jaipur Cyber Crime

Jaipur Cyber Crime

Jaipur Cyber Crime: जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस आयुक्त Sachin Mittal की अध्यक्षता में चारों जिलों की महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग आयोजित की गई. बैठक में जयपुर कमिश्नरेट के सभी पुलिस उपायुक्त (DCP), अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

क्राइम मीटिंग के दौरान शहर में बढ़ते अपराधों, साइबर फ्रॉड, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, संगठित अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई. पुलिस आयुक्त ने सभी जिलों के अधिकारियों से उनके क्षेत्र में दर्ज गंभीर अपराधों, लंबित मामलों और अपराधियों के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी ली.

साइबर अपराधों पर जताई गई चिंता

बैठक में विशेष रूप से साइबर अपराधों पर चिंता जताई गई. पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी निवेश योजनाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया.

Jaipur Cyber Crime

महिला सुरक्षा को लेकर भी बैठक में विस्तृत चर्चा हुई. अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने, महिला हेल्पलाइन की निगरानी मजबूत करने और छेड़छाड़ व महिला अपराध से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी के निर्देश

इसके अलावा शहर में सक्रिय हिस्ट्रीशीटरों, बदमाशों और अवैध गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए. पुलिस आयुक्त ने अवैध हथियारों की तस्करी, नशे के कारोबार और संगठित अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने को कहा.

बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई. अधिकारियों को प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन मजबूत करने तथा दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए.

आमजन से पुलिस अधिकारी बनाएं बेहतर संवाद

पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने सभी अधिकारियों से आमजन के साथ बेहतर संवाद बनाए रखने, थानों में आने वाले परिवादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और बीट पुलिसिंग को और मजबूत करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता और जवाबदेही बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें- सी. जोसेफ विजय की बनेगी सरकार? कांग्रेस और वामदलों के बाद अब VCK ने भी दिया समर्थन पत्र

हाल ही में जयपुर कमिश्नरेट में हुए प्रशासनिक फेरबदल और अपराध नियंत्रण को लेकर चल रहे अभियानों के बीच इस क्राइम मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital