देश

Jammu and Kashmir: ‘द केरल स्टोरी’ की तारीफ करने पर 2 गुटों में झड़प, पांच मेडिकल के छात्र घायल, महबूबा मुफ्ती ने सरकार पर बोला हमला

Jammu and Kashmir: ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म पहले ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार चुकी है तो वहीं अब ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. एक फिर फिल्म कमाई को लेकर झंडे गाड़ रही है, वहीं जम्मू कश्मीर में इस फिल्म को लेकर पक्षों में जमकर बवाल हो गया. केंद्र शासित प्रदेश में मेडिकल छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए, जिसमें 5 मेडिकल छात्र घायल हो गए. इसे लेकर मेडिकल के छात्रों ने प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इसी के साथ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “केंद्र सरकार हिंसा भड़काने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) से अनुरोध किया है कि मामले में संज्ञान लें और दोषियों को सजा दिलाएं”. इस घटना के बाद पुलिस की तरफ से भी मामले की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: कैसे बनेगी बात ? विपक्षी एकजुटता पर कांग्रेस और TMC आमने-सामने, कर्नाटक में ममता बनर्जी के समर्थन के दावे को अधीर रंजन ने किया खारिज

क्या है पूरा विवाद ?

दरअसल जम्मू कश्मीर के एक बॉयज हॉस्टल में मेडिकल छात्रों को लेकर ये बवाल हुआ है. छात्रों के दावे के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब एक एमबीबीएस (MBBS) के प्रथम वर्ष (First Year) के छात्रों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में ‘द केरल स्टोरी’ को अच्छी फिल्म बताया था. इस ग्रुप में एक छात्र ने फिल्म की तारीफ की, जिसके बाद उसका हॉस्टल में ही विरोध होना शुरू हो गया. उसके साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई. मारपीट के बाद हॉस्टल में बवाल और बढ़ गया और कुछ बाहरी लोग भी हॉस्टल में आ गए और दो ग्रुपों में मारपीट होने लगी. बता दें कि इस ग्रुप का इस्तेमाल केवल कॉलेज से जुड़े अपडेट डालने के लिए किया जाता था.

विवाद उस समय और बढ़ गया जब कुछ बाहरी लोगों की मदद से रात को करीब तीन बजे दोबारा हमला किया गया. घटना की जांच की जिम्मेदारी अनुशासनात्मक समिति कर रही है. समिति सात दिनों के भीतर जांच रिपोर पेश करेगी. तब तक 10 छात्र कक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

4 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

46 minutes ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

49 minutes ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

1 hour ago

2 से अधिक बच्चे होने पर चुनाव लड़ने पर रोक गलत? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा रुख

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने दो से अधिक बच्चे होने पर पंचायत और स्थानीय निकाय…

1 hour ago