Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu and Kashmir: कृषि-प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप के संभावित स्थान के तौर पर ‘डोडा’ उभरा- जितेंद्र सिंह

Doda: डोडा के अधिकारी महाजन ने विकासात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि न्यू बस स्टैंड डोडा में बहु-मंजिला कार पार्किंग पर काम शुरू कर दिया गया है और 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है.

केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह

Doda: केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि डोडा, दुनिया का लैवेंडर डेस्टिनेशन (lavender destination) है, यह एग्री-टेक (Agri-tech) के स्टार्ट-अप के लिए संभावित स्थान के रूप में उभरा है. डोडा जिला के विकासात्मक परिदृश्य का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा, “सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए प्रतिबद्ध है और लैवेंडर उत्पादन जम्मू-कश्मीर में कृषि-प्रौद्योगिकी स्टार्ट-अप को जन्म देने का प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ लाइन में खड़े हरे व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने कहा, “डोडा दुनिया का लैवेंडर डेस्टिनेशन है क्योंकि यह क्षेत्र जम्मू-कश्मीर में एग्री-टेक स्टार्ट-अप के लिए एक संभावित डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है.

‘राष्ट्रीय राजमार्ग 244 का काम दिन-रात चल रहा है’

डोडा के अधिकारी महाजन ने विकासात्मक गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि न्यू बस स्टैंड डोडा में बहु-मंजिला कार पार्किंग पर काम शुरू कर दिया गया है और 2024 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय राजमार्ग 244 का काम दिन-रात चल रहा है और NHIDCL द्वारा 80% से अधिक काम पूरा कर लिया गया है.” ADHBUT डोडा की अनूठी पहल के बारे में डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी सरकारी सेवाओं, योजनाओं और सरकारी कर्मचारियों की उपस्थिति को ADHBUT डोडा पोर्टल पर डाल दिया है. ऑनलाइन कक्षाएं, सभी कक्षाओं के लिए अध्ययन सामग्री, विकासात्मक कार्यों की निगरानी, ​​शिकायत निवारण कार्यक्रम और अधिकारियों के साथ बातचीत, सभी का ADHBUT डोडा मंच के माध्यम से ध्यान रखा जाता है.

‘नए भारत में प्रगति का हिस्सा बन सकें’

राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन और जिला विकास परिषद को इन सकारात्मक कहानियों का प्रदर्शन करना चाहिए ताकि लोग आगे आ सकें, आत्मविश्वास महसूस कर सकें और दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता वाले नए भारत में प्रगति का हिस्सा बन सकें. बैठक में NHIDCL, PWD, JJM, जिला कैपेक्स और अन्य योजनाओं के तहत निष्पादित की जा रही मेगा विकास परियोजनाओं पर जिले में हुई प्रगति की भी समीक्षा की गई.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital