भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया. (प्रतीकात्मक तस्वीर: X/@ChinarcorpsIA)
ViKas Abrol
जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ एक बार फिर सैनिकों का जज्बा सामने आया है. जम्मू-कश्मीर एक्स-सर्विसेज लीग से जुड़े पूर्व सैनिकों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और नॉर्दर्न कमांड के आर्मी चीफ को पत्र लिखकर वर्दी में वापसी कर देश सेवा के लिए तैयार रहने की इच्छा जताई है. पूर्व सैनिकों ने वॉलंटरी सर्विस के तहत सेना में फिर से शामिल होने की पेशकश की है.
यह कदम पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद सामने आया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और अधिक गहराया है. ऐसे समय में जम्मू-कश्मीर के पूर्व सैनिकों का यह प्रस्ताव न सिर्फ सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाता है बल्कि देश के प्रति उनके समर्पण को भी दर्शाता है.
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर एक्स-सर्विसेज लीग के साथ राज्यभर से एक लाख से अधिक पूर्व सैनिक जुड़े हैं. इनमें से कई सैनिकों ने 1965, 1971 और 1999 की जंगों के साथ-साथ श्रीलंका मिशन और बांग्लादेश युद्ध में भी हिस्सा लिया है. अनुभव और समर्पण से भरपूर इन सैनिकों का मानना है कि देश को ज़रूरत पड़ी तो वे फिर से वर्दी पहनकर सीमा की रक्षा के लिए तैयार हैं.
ये भी पढ़ें: भारत के हमले के डर से पाकिस्तान ने खाली किए LoC के पास आतंकी लॉन्च पैड, खुफिया एजेंसियों का बड़ा इनपुट
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
