Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट: सीमा पर देखे गए पाकिस्तानी ड्रोन, देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन

Pakistani drones in Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में रविवार शाम पांच संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए. सुरक्षा एजेंसियों ने देर रात तक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया.

Pakistani drones in Jammu Kashmir: रविवार शाम जम्मू-कश्मीर के सांबा, राजौरी और पुंछ जिलों में सुरक्षा एजेंसियां उस वक्त सतर्क हो गईं जब अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी (LoC) के पास कई संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन दिखाई दिए. अधिकारियों के मुताबिक, कम से कम पांच बार ड्रोन की मूवमेंट दर्ज की गई जिसके बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया.

भारतीय क्षेत्र में दाखिल होकर लौटे

सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, सभी संदिग्ध उड़ने वाली वस्तुएं पाकिस्तान की तरफ से भारतीय सीमा में दाखिल हुईं. ये कुछ समय तक अहम इलाकों के ऊपर मंडराती रहीं और फिर वापस उसी दिशा में लौट गईं. अधिकारियों को शक है कि इन ड्रोन का इस्तेमाल हथियार या किसी तरह का प्रतिबंधित सामान गिराने के लिए किया गया हो सकता है.

कहां-कहां ड्रोन दिखे?

राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में शाम करीब 6.35 बजे गनिया-कलसियां गांव के पास एक ड्रोन दिखा. सेना ने इसे रोकने के लिए मीडियम और लाइट मशीन गन से फायरिंग भी की. लगभग उसी समय तेरयाथ इलाके के खब्बर गांव में भी ब्लिंकिंग लाइट वाला एक ड्रोन नजर आया. सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के चक बबराल गांव में भी करीब 7.15 बजे एक ड्रोन कुछ मिनटों तक मंडराता रहा.

पुंछ में भी हलचल

पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में शाम 6.25 बजे एक और संदिग्ध ड्रोन देखा गया, जो तैन गांव से टोपा की ओर बढ़ते हुए ओझल हो गया.

देर रात तक चला सर्च ऑपरेशन

इन घटनाओं के बाद सेना, पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया. देर रात तक संवेदनशील इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन जारी रहा ताकि किसी भी तरह का हथियार या संदिग्ध सामान बरामद किया जा सके.

ये भी पढ़ें-कांग्रेस नेता की सलाह से मचा सियासी घमासान, बीजेपी ने सुनाई खरी-खोटी… ‘INC= इस्लामाबाद नेशनल कांग्रेस’

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ ही दिन पहले ही सांबा जिले के पालूरा गांव में हथियारों का जखीरा मिला था. अधिकारियों का दावा है कि यह खेप पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए गिराई गई थी. बरामद सामान में दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, 16 कारतूस और एक ग्रेनेड शामिल था.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital