Gwalior road accident, Kanwariyas killed, Agra-Mumbai highway crash, speeding car accident, Shivpuri Link Road mishap, MP highway tragedy, Kanwariya protest, road safety Madhya Pradesh, car driver negligence, India Sawan accident.
Army Truck Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बैटरी चश्मा के पास एक सेना का ट्रक 200-300 मीटर (Army Truck Accident) गहरी खाई में गिर गया, जिसमें तीन सैनिकों की जान चली गई.
रामबन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) इंस्पेक्टर विक्रम परिहार के अनुसार, यह ट्रक जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे एक काफिले का हिस्सा था, तभी यह हादसा हुआ.
हादसे के बाद त्वरित बचाव अभियान शुरू किया गया, जिसमें क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी), पुलिस, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (एसडीआरएफ), सेना और स्थानीय स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया.
इंस्पेक्टर परिहार ने बताया कि मृत सैनिकों के शवों को रामबन के जिला अस्पताल में ले जाया जा रहा है.
ये भी पढे़ं: झारखंड : लातेहार में माइनिंग सर्वे कंपनी की साइट पर नक्सलियों का बड़ा हमला, छह गाड़ियों और बड़ी मशीनों में लगाई आग
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




