Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

खिलाड़ियों के सपनों को पंख दे रही है झारखंड की खेल नीति- हेमन्त सोरेन

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भेंट करते हुए पूर्व फुटबॉल कप्तान वाइचुंग भूटिया ने झारखंड में खेल विशेष रुप से फुटबॉल के विकास और खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने पर चर्चा किया.

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त खिलाड़ी वाइचुंग भूटिया ने शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान दोनों के बीच झारखंड में खेल विशेषकर फुटबॉल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने तथा खेल अवसंरचना को मजबूत बनाने संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई.

खिलाड़ियों के सपनों को पंख दे रही है झारखंड की खेल नीति

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरकार की खेल नीति के अंतर्गत खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप, रोजगार, बेहतर कोचिंग और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल के लिए विशेष योजनाएँ भी बनाई जा रही हैं, ताकि ग्रामीण स्तर से प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाया जा सके. इस अवसर पर भूटिया ने मुख्यमंत्री को झारखंड में खेल विशेषकर फुटबॉल के प्रोत्साहन एवं खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने की दिशा में अपने सुझाव दिए. उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और यहाँ से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार किए जा  रहें है.

खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भूटिया का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि फुटबॉल झारखंड की युवा पीढ़ी के बीच अत्यंत लोकप्रिय खेल है और सरकार इसके आधारभूत ढांचे को मजबूत करने तथा खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण व अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वाइचुंग भूटिया जैसे दिग्गज खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और अनुभव झारखंड के खिलाड़ियों को नई दिशा देगा. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इससे राज्य के युवा खिलाड़ियों का मनोबल और उत्साह बढ़ेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल की अपार संभावना है. सरकार हर स्तर पर खिलाड़ियों को अवसर और सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है.

ये भी पढ़े: झारखंड: उच्च शिक्षा में बेहतर काम करने वालों को अब सरकार देगी पुरस्कार

Also Follow Bharat Express on X



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital