Bharat Express DD Free Dish

एक और गद्दार हुआ गिरफ्तार: दिल्ली ब्लास्ट में पुलवामा से हाथ लगी बड़ी मछली, जैश से जुड़े तार

Delhi Blast Case: दिल्ली ब्लास्ट केस में गिरफ्तारियों का सिलसिला लगातार जारी है. अब पुलवामा से एजेंसी को बड़ी मछली एक इलेक्ट्रीसियन के रूप में हाथ लगी है.

JK Police Arrest Electrician From Pulwama In Delhi Blast Case Red Fort

Delhi Blast Case: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके में 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. इस मामले में जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं. अब एक और बड़ी कार्रवाई हुई है, जिसमें जम्मू-कश्मीर से एक इलेक्ट्रिशियन को हिरासत में लिया गया है. इलेक्ट्रीशियन की पहचान पुलवामा के तुफैल नियाज भट के तौर पर हुई है, जिस पर आतंकी मॉड्यूल का सदस्य होने का शक है. तुफैल नियाज भट को पूछताछ के लिए एक औद्योगिक क्षेत्र से हिरासत में लिया गया. उस पर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े होने का शक है.

जानकारी के मुताबिक मामले की जांच के दौरान धमाके (delhi blast case news) की साजिश में उसके शामिल होने के पक्के सबूत मिले हैं. ऐसे में जांच एजेंसियां आतंकी मॉड्यूल में उसकी भूमिका की जांच कर रही हैं. इससे पहले एनआईए ने गुरुवार को तीन डॉक्टरों और एक धार्मिक उपदेशक को हिरासत में ले लिया था.

पहले हुई थीं 3 गिरफ्तारियां

धमाके के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मुजम्मिल गनई, अदील राथर और शाहीना सईद के साथ-साथ मौलवी इरफान अहमद वागे को गिरफ्तार कर लिया था. एनआईए प्रवक्ता के एक बयान के अनुसार आतंकवाद रोधी जांच एजेंसी ने दिल्ली के पटियाला हाउस अदालत में जिला सत्र न्यायाधीश के पेशी आदेश के बाद उसे श्रीनगर में हिरासत में ले लिया. इन सभी ने आतंकवादी हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसमें कई निर्दोष लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे.

ये भी  पढ़ें: कौन होगा बिहार का स्पीकर? लिस्ट में सबसे ऊपर 2 नाम; लामबंदी हुई तेज

delhi blast में 6 लोग हैं आरोपित

दिल्ली के लाल किला के पास बड़ा धमाका हुआ था. इसमें 10 से अधिक लोगों की मौत हो गई है. इसके बाद फरीदाबाद की युनिवर्सिटी रडार में आई थी. क्योंकि, हमले के कुछ दिन पहले ही वहां से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए थे. इसके बाद से कई लोगों की गिरफ्तारियां हो चुकी है. मामले में ताजा गिरफ्तारी को मिलाकर केंद्रीय एजेंसी (nia on delhi blast case) द्वारा आरोपित लोगों की संख्या छह हो गई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read