Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

JNU Alumni Meet 2023: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एलुमनाई मीट का आयोजन, देश-विदेश से आए जेएनयू के पूर्व छात्र

पिछले कई सालों से एलुमनाई मीट का आयोजन होता रहा है और इसमें प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र बड़ी संख्या में शामिल होते रहे हैं.

JNU ALUMNI Meet

जेएनयू एलुमनाई मीट

JNU Alumni Meet 2023: देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार (5 फरवरी) को 21वें एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय के पार्थ सारथी रॉक ओपन एयर थिएटर में इस मीट का आयोजन किया गया.

विजय कुमार सिंह, ज्योति सिंह और आशीष कुमार सिन्हा ने मिलकर इस एलुमनाई मीट का आयोजन किया. पार्थ सारथी रॉक ओपन एयर थिएटर में 1978 बैच से लेकर 2020 बैच तक के पूर्व छात्र एकत्र हुए. इसमें वरिष्ठ पत्रकार राधेश्याम राय, हिमांशु अस्थाना, हर्ष कपूर, धर्मेंद्र कुमार, विजय शुक्ला, विजय सिंह और खालिद रजा खान समेत कई दिग्गजों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

JNU ALUMNI Meet

इस दौरान सभी ने एक-दूसरे के साथ अपनी पुरानी यादें साझा कीं. इस एलुमनाई मीट में देश-विदेश में विभिन्न पदों पर रहकर देश का मान बढ़ाने वाले कई दिग्गज शामिल हुए. बता दें कि पिछले कई सालों से एलुमनाई मीट का आयोजन होता रहा है और इसमें प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र बड़ी संख्या में शामिल होते रहे हैं. हालांकि, कोविड महामारी के दौरान एलुमनाई मीट का आयोजन नहीं हो सका था.

ऐसे में 2019 के बाद पहली बार आयोजित किए जा रहे एलुमनाई मीट को लेकर उत्साह भी देखने लायक था. जेएनयू देश की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज में हमेशा रैंक करती रही है. इस यूनिवर्सिटी से पढ़कर निकले छात्र आज देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं.

JNU ALUMNI Meet

एलुमनाई मीट में शामिल हुए ये दिग्गज

एलुमनाई मीट में आशीष सिन्हा, ज्योति कुमार सिंह, दीपक कानन, संदेश रायपा, रतिकांत महापात्र, प्रमोद कुमार सिंह, कैलाश सिंह और ममता सिंह, प्रियंका गुप्ता, हिमांशु अस्थाना, विक्रम दहिया हीरा बल्लभ, मोहम्मद सोहेल, विकास सिन्हा, स्वराज मोहंती, नवीन सिंह, सुरेश भंडारी, विजय जोधा, चामू राणा, जोसेफ बेंजामिन, हरिराम मूर्थी, तीर्थंकर दास, एस एन जेना, सतीश मोहन, जय राज, प्रोफेसर अरुण के पटनायक, प्रद्युत बोरदोलोई, समीर, सुनिंदर कौर, प्रोफेसर राजन कुमार, जीतू पटियाल, प्रोफेसर महेश्वर सिंह, संबित के परिदा, विजय के सिंह, राजेश रवि, अनुज श्रीवास्तव, आनंद कुमार, अनिल ओझा, गुलाब झा और देबा मोहंती समेत जेएनयू के सैकड़ों पूर्व छात्र मौजूद रहे. 

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital