Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

किश्तवाड़ के छत्रू इलाके में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन त्राशी जारी, 3-4 आतंकवादी घेरे में – सेना और पुलिस का साझा अभियान

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू के सिंगपोरा इलाके में भारतीय सेना और पुलिस का आतंकवादियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन जारी है. सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और मुठभेड़ में 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है.

Jammu Kashmir Terrorist Attack

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमला.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू के सिंगपोरा इलाके में आज सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस ऑपरेशन को भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस मिलकर अंजाम दे रही हैं.

भारतीय सेना की White Knight Corps ने जानकारी दी है कि, “ऑपरेशन ट्रैशी आज सुबह जम्मू & कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान के दौरान छत्रू, किश्तवाड़ में आतंकवादियों के साथ संपर्क स्थापित हुआ है. अतिरिक्त सैनिकों को मौके पर भेजा गया है और ऑपरेशन जारी है, जिसका उद्देश्य आतंकवादियों को निष्क्रिय करना है.”

जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ सिंगपोरा क्षेत्र में चल रही है और इसमें 3-4 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है. दोनों ओर से गोलीबारी जारी है और इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है.

सेना और पुलिस की संयुक्त टीम आतंकियों को पकड़ने या मार गिराने के लिए सघन तलाशी अभियान चला रही है. स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं.

इस ताजा मुठभेड़ से यह साफ है कि जहां एक ओर भारत वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ कूटनीतिक समर्थन जुटा रहा है, वहीं दूसरी ओर जमीन पर भी आतंकवाद के सफाए के लिए कड़ा एक्शन ले रहा है.

ये भी पढ़ें: पाहलगाम आतंकी हमले पर जापान ने की कड़ी निंदा, भारत-जापान के बीच आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर जोर

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital