Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी की रैली में पत्रकारों को देना होगा कैरेक्टर सर्टिफिकेट,  फिर मिलेगी कवरेज की इजाजत!

मोदी की रैली में चरित्र प्रमाण पत्र की ज़रूरत क्यों?

क्या आपने पहले कभी ऐसा सुना है कि पत्रकारों को किसी नेता की कवरेज के लिए चरित्र प्रमाण पत्र देना पड़ा हो.अगर नहीं सुना तो अब जान लीजिए. खबर ये आयी है कि हिमाचल में कल होने वाली प्रधानमंत्री की रैली के लिए मीडियाकर्मियों से कैरेक्टर सार्टिफिकेट मांगे गये हैं. तभी पत्रकारों को सुरक्षा पास मुहैया कराए जाएंगे.राज्य में 24 सितंबर को होने वाली आखिरी रैली खराब मौसम के कारण रद्द होने के बाद कल सभी की निगाहें प्रधानमंत्री की यात्रा पर टिकी हैं. जिला प्रशासन के इस अजब आदेश से नया विवाद खड़ा हो गया है. बता दें कि PM मोदी प्रदेश में AIIMS  एक परिसर का उद्घाटन करने के अलावा हिमाचल के बिलासपुर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वह कुल्लू दशहरा समारोह में भी शामिल होंगे.

मीडिया हाउस को नहीं मिली राहत

इस मामले में किसी भी मीडिया हाउस को राहत नहीं दी गयी है.चाहे वह प्रिंट मीडिया हो,डिजीटल हो,अखबार हो,रेडियो हो ,टीवी हो या दूरदर्शन.सभी को इस आदेश का पालन करना होगा तभी उनके नुमाइंदे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की कवरेज कर सकेंगे. इस सिलसिले में पुलिस द्वारा अधिसूचना भी जारी की गई थी. अधिसूचना में जिला जनसंपर्क अधिकारी (DPRO) को सभी प्रेस संवाददाताओं, फोटोग्राफरों, वीडियोग्राफरों और दूरदर्शन और आकाशवाणी की टीमों की सूची के साथ-साथ “उनके चरित्र सत्यापन का प्रमाण पत्र” को मुहैया कराने के लिए भी कहा गया था.

मीडिया की गतिविधियों पर अंकुश

अधिसूचना में कहा गया है, “चरित्र सत्यापन का प्रमाण पत्र पुलिस उपाधीक्षक, सीआईडी, बिलासपुर के कार्यालय को 1 अक्टूबर, 2022 तक प्रदान किया जा सकता है. रैली या बैठक में उनकी पहुंच इस कार्यालय द्वारा तय की जाएगी.”पुलिस अधिसूचना पर प्रतिक्रिया देते हुए, आप(AAP) के प्रवक्ता पंकज पंडित ने कहा कि पत्रकारिता में अपने 22 साल के करियर में, वह पहली बार इस तरह की विचित्र मांग देख रहे हैं.मोदी जी पहली बार राज्य का दौरा नहीं कर रहे हैं. चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की मांग अपमानजनक है और मीडिया की गतिविधियों पर अंकुश लगाने का प्रयास है.”हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता नरेश चौहान ने भी इस बेतुके कदम की निंदा की और कहा कि ये कदम मीडिया की आज़ादी पर प्रहार है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital