Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

JP Nadda in Ghazipur: जेपी नड्डा ने फूंका ‘मिशन 2024’ का बिगुल, कहा- गलत जगह बटन दबा तो माफिया राज, सही जगह दबा तो आ जाता है मेडिकल कॉलेज

JP Nadda UP Visit: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजीपुर पहुंचे. दोनों ने पहले कुर्था गांव में पवहारी बाबा आश्रम में दर्शन-पूजन किया. इसके बाद बीजेपी के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक की.

JP Nadda in Ghazipur

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (फोटो-@BJP4India)

Edited by Nitish Pandey

JP Nadda in Ghazipur: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पवहारी बाबा आश्रम में प्रार्थना की. इसके बाद आईटीआई (ITI) ग्राउंड में सार्वजनिक रैली में भाजपा के राष्ट्रीय प्रदेश जे.पी. नड्डा ने कहा कि प्रजातंत्र में अपने मतों का सही प्रयोग बहुत महत्वपूर्ण है. गलत जगह अगर बटन दब जाए तो माफिया राज आ जाता है. सही जगह बटन दब जाए तो मेडिकल कॉलेज आ जाता है.

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रदेश जेपी नड्डा ने कहा कि आज 4 लेन की वाराणसी-गाजीपुर हाईवे और उसी तरह विकास के नए आयाम इसलिए संभव हुए हैं. आपने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए सही बटन दबाया और डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश में खड़ी कर दी. आज मैं कह सकता हूं कि गाजीपुर का विकास कभी भी पीछे नहीं हुआ.

कितना बदल चुका है गाजीपुर- नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा कि आज जब मैं आ रहा था तो देख रहा था कि गाजीपुर कितना बदल चुका है. पहले काशी से गाजीपुर आने में घंटों लग जाते थे, लेकिन आज काशी से गाजीपुर पहुंचने में महज डेढ़ घंटे लगते हैं. उन्होंने कहा कि आज मैं कहता हूं कि विकास का मतलब HIRA है-

H- का मतलब हाईवे
I- का मतलब इन्फॉर्मेशन
R- का मतलब रेलवे
A- का मतलब एयरवे

नड्डा ने साधा अखिलेश पर निशाना

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश छलांग लगाता हुआ आगे बढ़ रहा है. अखिलेश सरकार के दौरान जब हम पैसा देते थे तो नीचे कटोरे में छेद था, पैसा कहीं और निकल जाता था. उन पैसों से जमीन पर काम नहीं होता था. आज गांवों की तस्वीर भी बदली है. जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, और दलित को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: JP Nadda In Varanasi: काशी पहुंच जेपी नड्डा ने किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन, CM योगी के साथ ली चाय की चुस्की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर के मंच से विपक्ष पर कई हमले किए. अपने संबोधन के शुरुआत में सीएम ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत किया. सीएम ने कहा- डबल इंजन की सरकार ने अपराध को खत्म करने का काम किया है. अपराधियों पर कैसे लगाम लगाई गई इसका जीता-जागता उदाहरण गाजीपुर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital