Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #JusticeForDrRitu, दिल्ली पुलिस की हो रही किरकिरी, जानें क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया पर डॉ. ऋतु सिंह के समर्थन में लोगों के आने के बाद तेजी से #JusticeForDrRitu ट्रेंड करने लगा है.

डॉ. ऋतु सिंह

Dr. Ritu Singh: सोशल मीडिया पर #JusticeForDrRitu के ट्रेंड करने के साथ ही अब लोग गूगल पर भी Dr. Ritu के बारे में सर्च करने लगे हैं. ऐसे में हर कोई सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही इस शख्स के बारे में जानना चाह रहा है.

डॉ. ऋतु सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की पूर्व प्रोफेसर हैं, जिन्हें हाल ही में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ऋतु सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में VC ऑफिस के ताले खोलने की मांग को लेकर DU में धरना दे रहीं थीं. वहीं उनके साथ कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है. इसके बाद से ही ऋतु सिंह सोशल मीडिया सनसनी बन गई.

ट्रेंड हुआ #JusticeForDrRitu

सोशल मीडिया पर डॉ. ऋतु सिंह के समर्थन में लोगों के आने के बाद तेजी से #JusticeForDrRitu ट्रेंड करने लगा है.  लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें गलत तरीके से हिरासत में लिया है.

डीयू के इस कॉलेज में पढ़ाती थीं डॉ. ऋतु

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज में डॉ. ऋतु सिंह मनोविज्ञान विभाग में एडहॉक शिक्षक रह चुकी हैं. दलित वर्ग से आने वाली प्रोफेसर डॉ. ऋतु ने लगभग 4 साल पहले अपने कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. सविता रॉय के खिलाफ जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया था. वहीं उन्हें कॉलेज से बाहर निकालने के पीछे कथित तौर पर उनके अशोभनीय आचरण को वजह बताई गई. इसके बाद से ही मनोविज्ञान की इस शिक्षिका ने कॉलेज प्रिंसिपल पर यह आरोप लगाया था. एक साल तक उन्होंने इस कॉलेज में बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर पढ़ाया था.

पहले भी दे चुकीं है धरना

साल 2020 में भी डॉ. ऋतु ने अपने कॉलेज की प्रिंसिपल की बर्खास्तगी की मांग करते हुए धरना दिया था, लेकिन तब यह मामला इतना तूल नहीं पकड़ पाया था और बाद में कोर्ट चला गया था. ऋतु के आरोपों पर उनकी प्रिंसिपल ने भी उनपर क्लास में पढ़ाने के दौरान भाषणबाजी और उन्हें लेकर छात्रों की नाराजगी का आरोप लगाया था. मामले में डॉ. ऋतु ने प्रिंसिपल द्वारा बताए गए छात्रों के नामों को लेकर कहा था कि उन्होंने कभी उनको पढ़ाया ही नहीं.

इसे भी पढ़ें: Vibrant Gujarat Global Summit: “प्रधानमंत्री बोलते हैं तो पूरी दुनिया सुनती है”, मुकेश अंबानी बोले- भारतीय इतिहास के सबसे सफल PM हैं मोदी

एससी कमीशन में भी मामला

एससी वर्ग से होने के कारण डॉ. ऋतु सिंह का मामला एससी कमीशन भी गया. लेकिन अपनी मांगों को लेकर बीते साल सितंबर माह में वह फिर से धरने पर बैठी गईं. वहीं हाल में पुई पुलिस की कार्रवाई को लेकर ऋतु सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है. जिसके बाद से ही वे सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital