होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
पीसीएस अधिकारी ज्योति और उसके पति आलोक के विवाद ने पिछले दिनों सोशल मीडिया को हिला कर रख दिया था. इस मामले की चर्चा यूपी समेत पूरे देश में हो रही थी.
Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित आलोक मौर्य और SDM ज्योति मौर्य (Jyoti Maurya Case) के बीच विवाद से जुड़ी बड़ी खबर आई है. ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने ज्योति के खिलाफ की गई शिकायत को वापस ले लिया है. बता दें कि आलोक मौर्य सोमवार को जांच कमेटी के सामने पेश हुए और उसके बाद उन्होंने जांच कमेटी को लिखित में देकर अपनी शिकायत वापस ले ली. इससे पहले माना जा रहा था कि आलोक भ्रष्टाचार से जुड़े जरूरी सबूत जांच कमेटी के सामने पेश करेंगे.
यह पूछे जाने पर कि आपने शिकायत पत्र वापस ले लिया है, इसकी क्या वजह है? तो आलोक ने मीडिया से कहा- “कोई वजह नहीं है…बस हमने अपनी शिकायत वापस ले ली है.” आलोक ने यह भी कहा कि हमारे बीच सांठ-गांठ नहीं हुई है. आलोक के भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल के संवाददाता से हुए सवाल-जवाब आप यहां नीचे देख सकते हैं.
मीडियाकर्मियों ने जब आलोक से यह पूछा कि ”क्या अधिकारी होने के चलते ज्योति मौर्या ने आप पर कोई दवाब बनाया है, जिस वजह से आप अपनी शिकायत वापस ले रहे हैं?” तो आलोक ने कहा कि मुझ पर किसी तरह का कोई दवाब नहीं बनाया गया है. अब मेरी और ज्योति की कोई बातचीत नहीं होती है. मैं अपनी मर्जी से शिकायत वापस लिया हूं.
फिलहाल आलोक का शिकायत वापस लेना ज्योति मौर्या के लिए राहत भरा रहेगा, क्योंकि इस मामले में वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थीं. उनको एक विलेन की तरह दिखाया गया था, जबकि आलोक के प्रति लोगों की हमदर्दी देखने को मिली थी. पति-पत्नी दोनेां के बीच यह विवाद उस वक्त सामने आया, जब आलोक ज्योति पर आरोप लगाते हुए और रोते नजर आए थे.
आलोक कह रहे थे कि ज्योति को उन्होंने कर्जा लेकर पढ़ाया-लिखाया और कोचिंग का खर्च उठाया. फिर जब ज्योति पीसीएस अधिकारी बन गई तो उसने आलोक को छोड़ दिया और प्रेमी के साथ रहने लगी. आलोक ने मीडिया को बताया था कि ज्योति ने एक अन्य अधिकारी मनीष दुबे के साथ संबंध बना लिया है.
यह भी पढ़ें: Jyoti Maurya Case: SDM ज्योति मौर्य का तलाक केस में माफीनामा, क्या आलोक भी सुलझाना चाहता है रिश्ते?
निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…
राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…
सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…
मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…
Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…