Bharat Express DD Free Dish

कांग्रेस पर जमकर बरसे आचार्य प्रमोद कृष्णम, कहा- ‘पार्टी में अब भी आपातकाल जैसी स्थिति..’

Acharya Pramod Krishnam on Congress: कांग्रेस के भीतर आंतरिक आपातकाल का आरोप लगाते हुए कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पार्टी में कोई खुलकर बोल नहीं सकता.

Acharya Pramod Krishnam

Acharya Pramod Krishnam

Acharya Pramod Krishnam on Congress: कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस पार्टी के भीतर एक बार फिर सियासी हलचल मचा दी है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पार्टी में आज भी ‘आंतरिक आपातकाल’ जारी है. उनका यह बयान कई मीडिया संस्थानों ने प्रसारित किया.

आचार्य  कृष्णम ने कहा, “इंदिरा गांधी ने पचास साल पहले आपातकाल लगाया था. वह तो 1977 में खत्म हो गया. लेकिन कांग्रेस के अंदर आपातकाल आज भी खत्म नहीं हुआ.” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) के सदस्य भी खुलकर अपनी बात नहीं रख पाते.

कांग्रेस में अब भी ‘आंतरिक आपातकाल’ का आरोप

उन्होंने आगे कहा, “CWC के लोगों से पूछिए कि क्या पिछले दस सालों में वे किसी बैठक में अपनी राय पूरी आज़ादी से रख पाए हैं? यहां कोई बोल नहीं सकता. कई लोग उड़ना चाहते हैं, लेकिन उनके पंख कतर दिए गए हैं.”

आचार्य कृष्णम का यह वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिकॉर्ड किया गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है.

आचार्य प्रमोद कृष्णम को फरवरी 2024 में कांग्रेस ने पार्टी विरोधी बयानबाज़ी और अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किया था. उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सराहना की थी. जबकि कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में दूरी बनाए रखी थी.

राहुल गांधी को पहले भी दी थी नसीहत

वहीं एक और बयान में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम लिए बिना कहा कि पार्टी को बदलने की जगह वही पुराना ढर्रा चल रहा है.

इससे पहले भी आचार्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आलोचनात्मक नसीहत दे चुके हैं. तब उन्होंने कहा था कि घोड़ा- चाहे लंगड़ा हो या मजबूत- आखिरकार बूढ़ा हो ही जाता है. लेकिन जिस घोड़े ने आपको बचपन में अपनी पीठ पर बिठाया, उसे भारतीय संस्कृति में पिता की तरह सम्मान मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद से 5.5 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन: यूपी सरकार

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read