Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बीजेपी में नहीं शामिल होंगे कमलनाथ, थोड़ी देर में होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Kamal Nath: कुछ दिनों से कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नुकुलनाथ के कांग्रेस छोड़कर सत्तारूढ़ बीजेपी में शामिल होने की अटकलें चल रही थीं. लेकिन, अब अटकलबाजियों पर विराम लग गया है.

Kamal Nath

कमल नाथ

Kamal Nath: कांग्रेस नेता और एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने भाजपा में शामिल होने लेकर अटकलबाजियों पर पूर्ण विराम लगा दिया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत के दौरान कहा कि वे बीजेपी शामिल नहीं होने जा रहे हैं. हालांकि इसको लेकर कुछ देर में कमलनाथ प्रेस कॉन्फ्रेंस (Kamal Nath Press Conference) करने जा रहे हैं. इससे पहले उन्होंने राजधानी दिल्ली में नेताओं के साथ बैठक की थी. जिसके बाद सज्जन कुमार वर्मा ने कहा कि उनके (कमलनाथ) के भाजपा में शामिल होने का सवाल महज काल्पनिक है.

कमलनाथ के दिल्ली पहुंचने पर शुरू हुई थीं अटकलबाजियां

बता दें कि कि दो दिन पहले कमलनाथ बीजेपी में शामिल होने के अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि था कि अगर कोई ऐसी बात सामने आती है तो सबसे पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही कमलनाथ ने मीडिया के सवालों पर कहा था “आप लोग बहुत उत्साहित हो रहे हैं. यह मैं नहीं कह रहा हूं, आप लोग कह रहे हैं. अगर ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले आप लोगों को जानकारी दूंगा.” आगे उन्होंने कहा था-“मैं उत्साहित नहीं हूं, ना इस तरफ, ना उस तरफ। अगर ऐसी कोई बात होगी तो सबसे पहले आप लोगों को खबर करूंगा.”

खराब प्रदर्शन के चलते छोड़ा था अध्यक्ष पद

जानकारी रहे कि बीते कुछ दिनों से कमलनाथ और नुकुलनाथ के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की अटकलें थीं. मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवारा से 9 बार सांसद रह चुके हैं. मौजूदा वक्त में वे इस स्थान से विधायक हैं. बीते साल नवंबर में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ा था.

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने क्या कहा?

इस बीच कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा का कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बयान आया है. उन्होंने कहा है “जिस आदमी ने कांग्रेस के साथ करीब 40 साल बिताए हैं, वो पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जा सकता”.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital