Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कंगना रनौत का काशी में दर्शन: पीएम मोदी के ध्वजारोहण को बताया ‘स्वर्णिम राम राज्य’ का प्रतीक

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)काशी (Kashi)पहुंचकर कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की और काशी की भव्यता व सफाई व्यवस्था की तारीफ की. उन्होंने पीएम मोदी (PM Modi0 के ध्वजारोहण कार्यक्रम को ‘राम राज्य’ जैसा स्वर्णिम काल बताया.

Kangana-Ranaut-Visits-Kashi-Calls-PM-Modis-Flag-Hoisting-a-‘Ram-Rajya-

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रनौत सोमवार को काशी पहुंचीं. वहां पर सबसे पहले उन्होंने काल भैरव मंदिर में पूजन-अर्चना किया. उसके बाद सांसद कंगना रनौत ने काशी मंदिर की साफ-सफाई और मंदिर परिसर में अनुशासन के बार में तारीफ की.

काशी के काम की तारीफ

अभिनेत्री कंगना रनौत ने काशी की भव्यता को लेकर कहा, “जैसा कि हम अपने ग्रंथों में काशी को लेकर पढ़ा करते थे, वह बिल्कुल वैसा ही है. हमारे प्रधानमंत्री जी कहते थे कि ये काशी मैया हमारी मां हैं. इन्होंने मुझे गोद लिया हुआ है, तो मुझे वही स्वरूप देखने को मिला. काशी मैया के आंचल में हम भी आएं हैं, यहां की शानदार व्यवस्था और काशी कॉरिडोर और जिस तरह से यहां की गलियां साफ हैं और आगे हम चाहते हैं कि बाबा का जो मंदिर है, वह हमें पूरा का पूरा मिलें, जैसा कि वह हुआ करता था.”

धव्जारोहण के लिए पूरे देश, दिल की धड़कनें थमी- कंगना

अभिनेत्री ने मंगलवार (25 नवंबर) को प्रधानमंत्री द्वारा होने वाले ध्वजारोहण पर अपनी बात व्यक्त की, जिसमें उन्होंने कहा, “पूरे देश के दिल की धड़कनें थमी हुई हैं कि प्रधानमंत्री जी कल ध्वजारोहण करते दिखेंगे और इस स्वर्णिम काल को हम राम राज्य कह सकते हैं, जैसा कि हम पहले अपने ग्रंथों में सुना करते थे कि राम राज्य स्वर्णिम काल के बारे में सुना करते थे, उसे अब हम देख पा रहे हैं. फिर, कल जो हमारे प्रधानमंत्री जी कल ध्वजारोहण करेंगे, तो कल उसका इंतजार कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: सज-धज कर तैयार अयोध्या, कल 12 बजे पूरा देश होगा राम मय, पीएम मोदी बोले- ‘भारत की आत्मा राम के तेज और गौरव का आधार’

धर्मेंद्र के निधन पर शोक जताया

काल भैरव के दर्शन के बाद अभिनेत्री ने न्यूज एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा इस दौरान उन्हें धर्मेंद्र के निधन की खबर मिली, जिस पर अभिनेत्री ने कहा, “ये तो पूरे देश के लिए दुखद खबर है. धरम जी न केवल हमारी पीढ़ी, बल्कि हमारे माता-पिता से पुरानी पीढ़ियों के लोकप्रिय कलाकार रहे हैं. हम उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. आज हमने काल भैरव के दर्शन किए और हम यही प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अच्छा स्थान प्राप्त हो.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital