Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kanpur: “जनता की तड़पती फ़रियाद के लिए न कोई स्ट्रेचर है न कोई एंबुलेंस…” गर्भवती पत्नी को गोद में उठाकर पहुंचा पति तो अखिलेश ने कसा तंज

अखिलेश यादव ने कहा है, इलाज-उपचार के लिए गर्भवती पत्नी को गोद में उठाकर भटकने के लिए मजबूर पति की व्यथा सुननेवाला कोई है क्या?

वीडियो ग्रैब

Kanpur: सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार प्रदेश की योगी सरकार पर तंज कस रहे हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था से लेकर कानून व्यवस्था पर लगातार हमला बोल रहे हैं. एक ताजा वीडियो ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने योगी सरकार को आड़े हाथों लिया है.  अखिलेश यादव ने कहा कि इलाज-उपचार के लिए गर्भवती पत्नी को गोद में उठाकर भटकने के लिए मजबूर पति की व्यथा सुननेवाला कोई है क्या? जनता की तड़पती फ़रियाद के लिए न कोई स्ट्रेचर है, न शासन तक पहुँचाने के लिए कोई एंबुलेंस.

जो वीडियो अखिलेश यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि एक शख्स महिला को गोद में उठा कर अस्पताल के वार्ड में जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो कानपुर के डफरिन अस्पताल का है.

अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने के कारण उसे पत्नी को गोद में ही उठाकर वार्ड तक जाना पड़ा. इस वीडियो को लेकर एक बार फिर से अखिलेश यादव ने योगी सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर हमला बोला है.

ये भी पढ़ें- “मैं कभी तलाक नहीं दूंगी”, राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने डाइवोर्स मामले पर दी पहली प्रतिक्रिया

हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद ही गर्भवती महिला का बयान भी डिलवरी के बाद सामने आया है, जिसमें महिला कर रही है कि उसकी डिलिवरी होने वाली थी और परिजनों के एक फोन पर ही एम्बुलेंस घर आ गई थी और वह अस्पताल में एम्बुलेंस से ही पहुंची है. इस वीडियो को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर ट्विटर वार छिड़ा हुआ है. पूरे मामले को लेकर मुख्य अधीक्षक डफरिन सीमा श्रीवास्तव ने मीडिया को बयान देते हुए कहा कि, वायरल वीडियो के आधार पर उस समय ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी, वार्ड ब्वाय, नर्सिंग स्टाफ अन्य जिम्मेदारों से लिखित में जवाब मांगा जाएगा. मरीज के साथ जो भी इस तरह का खिलवाड़ करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

बिना पैसे दिए नहीं मिलता स्ट्रेचर

सूत्रों के मुताबिक डफरिन अस्पताल में इलाज कराने आए तीमारदारों का कहना है कि स्ट्रेचर के लिए वार्ड ब्वाय पैसा लेते हैं और जब तक उनकी मुठ्ठी गरम न करो, तब तक स्ट्रेचल नहीं मिलता. जबकि नियमानुसार अस्पताल के मुख्य गेट पर स्ट्रेचर के साथ वार्ड ब्वाय मरीजों को इमरजेंसी सेवा देने के लिए तैयार खड़े रहने चाहिए, लेकिन यहां पर ऐसा कुछ भी दिखाई नहीं देता है. बताया जा रहा है कि इसी तरह का एक और वीडियो कुछ दिन पहले सामने आया था.

-भारत एक्स्प्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital