Bharat Express DD Free Dish

Kanpur News: ITI छात्र के साथ सिपाही के बेटे ने किया तालिबानी बर्ताव, पेशाब पिलाने और थूक चटाने का लगा आरोप

UP Police: हिमांशु यादव ने आयुष को पीटने के लिए पहले उससे इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर दोस्ती की और फिर मिलने बुलाया. इसी के बाद घटना को अंजाम दिया.

फोटो-सोशल मीडिया

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां LIU पुलिसकर्मी धर्मेंद्र यादव के बेटे हिमांशु पर आईटीआई के छात्र आयुष द्विवेदी के साथ तालिबानी बर्ताव करने का आरोप लगा है. इस पूरे प्रकरण में बड़ा खुलासा सामने आया है. आयुष की ओर से दर्ज कराई गई FIR में हिमांशु पर आरोप लगाया गया है कि, उसने मारने-पीटने के साथ ही आयुष को जबरन पेशाब पीने के लिए मजबूर किया. और तो और उसके कान में एक लकड़ी भी डाल दी थी, जिससे वह दर्द से बुरी तरह से कराहता रहा. मालूम हो कि आयुष के साथ हुई बर्बरता के निशाना उसके शरीर पर मिले हैं. आयुष के शरीर पर जगह-जगह बेल्ट से पिटाई के निशान दिखाई दे रहे हैं तो वहीं इस पूरे प्रकरण पर आरोपी हिमांशु के सिपाही पिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. आरोप है कि इस पूरे मामले में उसने बेटे की मदद की और घटना को छुपाने की कोशिश भी की.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, कल्याणपुर निवासी आयुष द्विवेदी आईटीआई (राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश ) का छात्र है. कुछ दिन पहले ही हिमांशु यादव के साथ उसकी मारपीट हो गई थी. इस मारपीट में हिमांशु को चोटें आई थी. इसी के बाद से हिमांशु लगातार आयुष को पीटने की योजना बना रहा था. कई बार उसने कोशिश भी लेकिन वह सफल नहीं हुआ. इस पर हिमांशु ने लड़की के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उसके जरिए आयुष से दोस्ती कर ली और आयुष से चैटिंग भी शुरू कर दी. लड़की समझकर आयुष भी हिमाशु के झांसे में आ गया. इसी दौरान लड़की बने हिमांशु ने आयुष को मिलने के लिए लैंडमार्क होटल के पीछे बुलाया. तो आयुष मिलने के लिए पहुंच गया. जहां पर हिमांशु पहले से ही एक इनोवा कार में अपने दोस्तों के साथ मौजूद था.

ये भी पढ़ें– UP Politics: अखिलेश को ठेंगा दिखा एक बार फिर स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया विवादित बयान…कारसेवकों पर गोली चलाने को ठहराया सही

खींच लिया कार में

बताया जा रहा है कि जैसे ही आयुष वहां पहुंचा हिमांशु ने उसे कार में अपने साथियों के साथ खींच लिया. घटना को लेकर आयुष ने आरोप लगाया कि, हिमांशु अपने दबंग साथियों के साथ उसे पड़कर कोपरगंज के खलवा मैदान में ले गया और तमंचे के बट और बेल्टों से जमकर पीटा. इस दौरान आयुष ने पुलिस को अपने शरीर के चोट के निशान भी दिखाए हैं. इसी के साथ आयुष ने ये भी आरोप लगाया कि उसके साथ हिमांशु ने अमानवीय कृत्य किया और थूक चटाने से लेकर उसे पेशाब भी पिलाई.

पिता की भी होगी जांच

फिलहाल आयुष की शिकायत के बाद कल्याणपुर पुलिस ने हिमांशु और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस कमिश्नर ने कहा कि, घटना के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. आरोपी के पिता की भी जांच जांच-पड़ताल की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read