Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kanpur Dehat Case: कानपुर अग्निकांड पर सीएम योगी ने जताया दु:ख, बोले- होगा दूध का दूध और पानी का पानी

Kanpur Dehat Case: पूरे मामले पर स्थानीय प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई है. जबकि, विपक्षी दल लगातार बीजेपी सरकार और बुलडोजर एक्शन पर सवाल उठा रहे हैं.

Yogi Adityanath

Kanpur Dehat Case: कानपुर देहात में मां-बेटी की जलकर हुई मौत की दर्दनाक घटना को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुखद करार दिया है और कहा कि इस मामले में विशेष जांच दल (SIT) काम कर रही है, साथ ही मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए गए हैं.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ट्वीट किया, ”कानपुर की घटना दु:खद है. इसके लिए एसआईटी काम कर रही है. हमने मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं.” उन्होंने एक निजी टीवी चैनल का वीडियो क्लिप भी ट्वीट किया है. इस वीडियो क्लिप में कानपुर में हुए हादसे पर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ”घटना दुखद हैं, उसके लिए हमारी एक एसआईटी काम कर रही है.”

मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मजिस्ट्रेट जांच के भी आदेश दिए हैं. पूरी रिपोर्ट का हमें इंतजार करना चाहिए. यह एक संवेदनशील मामला हैं, इस मामले में दूध का दूध, पानी का पानी सामने आ जायेगा. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कानपुर देहात की घटना दुखद है. मामले में जांच चल रही है. गिरफ़्तारियां भी शुरू हो गई हैं. किसी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: Kanpur Dehat: बेटी-पत्नी का एक साथ अंतिम संस्कार देख रो पड़ी जख्मी आंखें, खुद को नहीं रोक पाया घायल पति पहुंचा घाट, की फांसी की मांग

गौरतलब है कि सोमवार शाम कानपुर देहात जिले के रूरा थाना इलाके के मडौली गांव में अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक अधेड़ उम्र की महिला (प्रमिला) और उसकी बेटी (नेहा) ने कथित तौर पर अपनी झोपड़ी में खुद को आग लगा ली, जिससे दोनों की मौत हो गयी थी. वहीं पति दोनों को बचाने की कोशिश में जख्मी हो गया था. इस मामले में एसडीएम समेत 40 लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है. कुल 11 नामजद और अज्ञात लोगों को आरोपी बनाते हुए धारा 302, 307, 436, 429, 323, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है.

विपक्षी दल ने उठाए हैं बुलडोजर एक्शन पर सवाल

पूरे मामले पर स्थानीय प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई है. जबकि, विपक्षी दल लगातार बीजेपी सरकार और बुलडोजर एक्शन पर सवाल उठा रहे हैं. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इस मामले में सरकार से दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital