Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kanpur: नाबालिग पर रुपये और नौकरी का लालच देकर जबरन बनाया धर्मांतरण का दबाव, पुलिस ने शुरू की जांच

Religious Conversion: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, हिंदू धर्म के लोगों को बहाने से बेनाझाबर स्थित एक चर्च में बुलाकर उन्हें पैसे का लालच दिया जाता है और फिर जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.

सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में तमाम कार्रवाईयों और कानून बना देने के बाद भी धर्मांतरण का खुला खेल जारी है. ताजा मामला यूपी के कानपुर जिले से सामने आ रहा है. यहां एक नाबालिग हिंदू लड़के को 50 हजार और नौकरी का लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराए जाने की खबर मिलने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता ने पुलिस फोर्स के साथ एक चर्च में छापेमारी की है. इस पर एक नाबालिग लड़के ने चर्च पर बड़ा आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मीडिया से सामने आरोप लगाया कि, हिंदू धर्म के लोगों को बहाने से बेनाझाबर स्थित एक चर्च में बुलाकर उन्हें पैसे का लालच दिया जाता है और फिर जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है. बजरंग दल के कार्यकर्ता ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह एक चर्च में पहुंचे और मौके से एक नाबालिग लड़के से पूछा तो उसने आरोप लगाया था कि उसे 50 हजार रुपए और नौकरी देने का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है. इसी के बाद पुलिस ने चर्च में छापेमारी की तो चर्च के केयर टेकर से कहासुनी भी हुई जिसके बाद पुलिस चर्च में मौजूद लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले आई है तो वहीं चर्च से जुड़े लोगों ने धर्मांतरण के आरोपों से इनकार कर दिया है. इस पर एसपी संजय सिंह ने मीडिया को बयान देते हुए बताया है कि, इस मामले में हर एंगल से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने ये भी बताया कि अन्य तमाम लोगों से भी इस मामले में पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें- बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 25 करोड़ रुपये, अनंत अंबानी बोले- उत्तराखंड से है गहरा रिश्ता

हाल ही में कई मामले आए हैं धर्मांतरण के

वहीं मीडिया सूत्रों की मानें तो हाल ही में कई बड़े मामले धर्मांतरण के सामने आ चुके हैं. हाल ही में कानपुर के घाटमपुर ब्लाक से भी धर्मांतरण की खबर सामने आई थी. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया था और मुकदमा भी दर्ज हुआ था. बल्कि खबर ये भी सामने आई थी कि एक ही इलाके में करीब 15 चर्च का हाल ही में निर्माण हुआ और एक ही गांव के सैकड़ों लोगों को कुछ ही समय में ईसाई धर्म में परिवर्तित कर दिया गया था. वहीं एक अन्य मामला कानपुर के श्यामनगर से सामने आया था, जिसमें दो लोगों को जेल भी भेजा गया था. इसमें मास्टरमाइंड कोरिया का रहने वाला बताया जा रहा था और विदेशी फंडिंग से धर्मांतरण का गेम खेल रहा था. इसी तरह कानपुर से हाल ही में कई घटनाएं धर्मांतरण की सामने आई हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital