Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Kanpur: “मेरे हाथ में पैसा दो और एक घंटे में…” कारोबारी के बेटे को अगवा करने के बाद घर में फेंकी फिरौती की चिट्ठी, बाद में मिली लाश

पुलिस आशंका जता रही है कि ट्यूशन टीचर के बॉयफ्रेंड ने ही उसकी हत्‍या की है. इस मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मृतक की फाइल फोटो

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से बड़ी वारदात सामने आ रही है. यहां 30 अक्‍टूबर को एक कपड़ा कारोबारी के नाबालिग बेटे की अपहरण के बाद हत्या से सनसनी फैल गई है. कारोबारी का बेटा कुशाग्र कनोडिया कोचिंग पढ़ने के लिए शाम को घर से निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसका बदमाशों ने अपहरण कर लिया था. कुशाग्र की स्कूटी गूंजन टॉकीज के पास लावारिस हालत में पुलिस को मिली थी.

खबर सामने आ रही है कि, अपहरणकर्ताओं ने कुशाग्र के परिवार से 30 लाख की फिरौती मांगी थी और घर में एक फिरौती का लेटर फेंका था, जिस पर धार्मिक नारे लिखे थे और कहा गया था कि, “मेरे हाथ में पैसा रखो और लड़का एक घंटे में घर पर.” पत्र मे ये भी लिखा था, “आपका त्योहार खराब नहीं करना चाहता.” पत्र पर अल्लाहु अकबर लिखा मिला है.

फिलहाल अपहरणकर्ताओं का लेटर मिलने के बाद ही कारोबारी ने पूरी घटना की जानकारी कानपुर को दी और पुलिस सक्रिय भी हो गई. लेकिन मंगलवार को छात्र का शव मिला है, उसका शव ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर के बॉयफ्रेंड के घर से बरामद हुआ है. उसका गला घोंट कर बेरहमी से हत्या की गई है. इस घटना को लेकर पुलिस आशंका जता रही है कि बॉयफ्रेंड ने ही उसकी हत्‍या की है. इस मामले में पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: अद्भुत होगा रामलला का सिंहासन, चढ़ाई जाएगी सोने की परत और ऊंचाई होगी 8 फीट

सूरत में है कपड़े का कारोबार

बता दें कि रायपुरवा थाना क्षेत्र के आर्चाय नगर में रहने वाले मनीष कनोडिया का सूरत में कपड़े का कारोबार है. इसी के साथ ही कानपुर में भी उनकी कपड़े की बड़ी दुकान है. उनका बेटा कुशाग्र कनोडिया (16) जयपुरिया स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था. सोमवार शाम चार बजे कुशाग्र कोचिंग के लिए निकला था और जब देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिवार वालों को उसकी चिंता हुई और फिर उसकी तलाश शुरू की गई. इसी दौरान मनीष ने पुलिस को भी सूचना दे दी. इस पर पुलिस ने जब खोजबीन की तो कुशाग्र की स्कूटी, हेलमेट और रूमाल गुजंन टॉकीज के पास बरामद किया गया. परिजनों ने कोचिंग जाकर पता किया, तो पता चला कि वह कोचिंग भी नहीं पहुंचा था.

घर में फेंका गया फिरौती का लेटर

सोमवार देर रात जहां पुलिस कुशाग्र की तलाश कर रही थी तो दूसरी ओर एक युवक मुंह में रुमाल बांधकर मनीष कनौडिया के घर पर फिरौती का लेटर फेंक गया था. इस दौरान वह आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है. इस लेटर में 30 लाख की फिरौती मांगी गई थी.

पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही है जांच

बता दें कि कुशाग्र का शव मंगलवार को फजलगंज के ओमपुरवा में उसको ट्यूशन पढ़ाने वाली महिला टीचर के बॉयफ्रेंड के घर पर मिला. पुलिस आशंका जता जा रही है कि महिला टीचर के बॉयफ्रेंड ने ही छात्र की हत्या की और शव को घर में छिपाकर रखा. हालांकि पुलिस कई बिंदुओं पर इस घटना को लेकर जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital