Bharat Express DD Free Dish

कांवड़ यात्रा में नहीं ले जा सकते त्रिशूल-हॉकी और नुकीली चीजें, पुलिस ने जारी किए कड़े निर्देश

राजस्थान में कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े नियम लागू किए हैं. अब यात्रा के दौरान त्रिशूल, हॉकी या कोई भी नुकीली वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं होगी.

Kanwar Yatra 2026, Sawan 2026

Kanwar Yatra 2026: सावन के पवित्र महीने में शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर राजस्थान पुलिस ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं. इस बार यात्रा के दौरान नियमों का पालन करना कांवड़िए के लिए बेहद जरूरी होगा क्योंकि प्रशासन किसी भी तरह की लापरवाही या हुड़दंग के मूड में बिल्कुल नहीं है. आइए जानते हैं कि इस बार पुलिस ने क्या-क्या नए और कड़े नियम बनाए हैं.

अब हाथ में नहीं दिखेंगे त्रिशूल और डंडे

पुलिस मुख्यालय की तरफ से साफ कर दिया गया है कि इस बार कांवड़ यात्रा के दौरान कोई भी कांवड़िया अपने हाथ में त्रिशूल, हॉकी, डंडे या किसी भी तरह की नुकीली वस्तु लेकर नहीं चल सकेगा. इसके अलावा, यात्रा के दौरान सभी कांवड़ यात्रियों और अन्य श्रद्धालुओं को अपना ओरिजिनल और वैध पहचान पत्र, जैसे वोटर आईडी या अन्य पहचान दस्तावेज हर वक्त अपने साथ रखना अनिवार्य होगा.

रूट, डीजे और खानपान पर भी कड़ा पहरा

यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कुछ पाबंदियां तय की हैं:

तय रास्ता: कांवड़ियों को सिर्फ और सिर्फ निर्धारित पारंपरिक कांवड़ मार्गों से ही गुजरना होगा, इधर-उधर के रास्तों से जाने की अनुमति नहीं होगी.

नशे पर रोक: यात्रा के दौरान किसी भी तरह के नशीले पदार्थों के सेवन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.

डीजे का शोर: तय डेसिबल लिमिट से ज्यादा तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम या डीजे बजाने की सख्त मनाही है.

सड़क पर खाना नहीं: कई बार कांवड़िए सड़क किनारे ही खाना बनाने बैठ जाते हैं, लेकिन इस बार सड़कों पर बैठकर भोजन बनाने पर भी रोक लगा दी गई है.

ये भी पढे़ं- सावन में ग्रहों का शुभ संयोग, इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, करियर और धन में होगा लाभ

भारी पुलिस मुस्तैद

राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वी.के. सिंह ने प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे पूरी सतर्कता बरतें और आपसी तालमेल के साथ पुलिस प्रबंधन संभालें. पुलिस को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अगर कांवड़ियों और आम जनता के बीच किसी भी बात पर विवाद या कहासुनी होती है, तो पुलिस तुरंत बीच-बवकार कर मामले को सुलझाए. पुलिस प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यही है कि यात्रा के दौरान राज्य में पूरी तरह सामाजिक सौहार्द और शांति बनी रहे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read