Bharat Express DD Free Dish

कांवड़ यात्रा से पहले शिवभक्तों के लिए खास इंतजाम, मेले में पहली बार साइबर कमांडो संभालेंगे सुरक्षा की कमान

किया गया है. 30 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले के लिए उत्तराखंड पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बना दिया है. पहली बार साइबर कमांडो की टीम सोशल मीडिया पर नजर रखेगी, जबकि हरिद्वार में छापेमारी के दौरान 50 किलो कथित नकली पनीर भी बरामद किया गया है.

Kanwar Yatra 2026, Kanwar Mela, Uttarakhand

Kanwar Yatra 2026: 30 जुलाई से सावन के पावन दिन शुरू होने वाले हैं और ऐसे में कांवड़ मेले को लेकर उत्तराखंड़ पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है. इस साल कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा बदलाव किया गया है. लाखों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए पुलिस ने पारंपरिक सुरक्षा इंतजामों के साथ-साथ साइबर निगरानी को भी प्राथमिकता दी गई है. ऐसा पहली बार हो रहा है कांवड़ मेले में साइबर कमांडो की एक विशेश टीम तैनात की जाएगी, जो पूरे आयोजन के दौरान सोशल मीडिया और इंटरनेट पर निगरानी रखने वाली है.

अफवाह फैलाने वालों पर होगी तुरंत कार्रवाई

पुलिस अदिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में सोशल मीडिया के जरिए अपवाह फैलाने, भ्रामक वीडियो शेयर करने और AI की मदद से फर्जी जानकारी तैयार करने के कई मामले सामने आए हैं. ऐसे में कांवड़ मेले के दौरान किसी भी तरह की गलत या भड़काऊ जानकारी तेजी से न फैले इसके लिए साइबर कमांडो सक्रिय रहेंगे.

यह टीम फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और बाकी के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर रखेगी. यदि कोई भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री सामने आती है तो उसे तुरंत हटाने की कार्रवाई की जाएगी. साथ ही संबंधित व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कदम भी उठाए जाएंगे.

नकली पनीर बनाने वाले गिरोह पर छापा

कांवड़ मेले से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी बड़ी कार्रवाई की है. हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र के कांगड़ी में स्थित एक डेरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर करीब 50 किलो कथित नकली पनीर बरामद किया. जांच के दौरान पता चला कि यह पनीर दूध के सूखे पाउडर और फॉरेन फैट से तैयार किया गया था. अधिकारियों ने मौके पर ही जेसीबी की मदद से गड्ढा खुदवाकर पूरा पनीर नष्ट करवा दिया, ताकि यह बाजार तक न पहुंच सके.

ये भी पढे़ं- Sawan 2026: सावन में क्यों नहीं काटे जाते बाल और नाखून? जानिए धार्मिक मान्यता और वैज्ञानिक वजह

जांच के लिए भेजे गए सैंपल

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बरामद पनीर के दो नमूने जांच के लिए रुद्रपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिए हैं. वहीं, श्यामपुर पुलिस ने डेरी संचालक शराफत अली को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह कथित नकली पनीर कांवड़ मेले के दौरान बड़ी मात्रा में खपाने की तैयारी थी. फिलहाल पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read