देश

Karnataka assembly elections 2023: “कर्नाटक में बीजेपी ने 40 प्रतिशत कमीशन खाया, जनता की जेब से पैसा चुराया”, कोलार चुनावी रैली में बरसे राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी पार्टियां अपना-अपना जोर लगा रही हैं. ऐसे में आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार (16 अप्रैल) को कोलार में चुनावी रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने एक बार फिर अडानी मामले पर सरकार को जमकर घेरते हुए सवाल पूछा कि प्रधानमंत्री यह 20,000 करोड़ रुपए अडानी की शेल कंपनी में किसके हैं?

राहुल गांधी ने चुनावी रैली में कहा कि “हमारी सरकार बनेगी तो सब काम बहुत जल्द करेंगे, किसी भी वादे में देरी नहीं होगी और बड़े वादों को बहुत जल्द पूरा करेंगे.” उन्होंने कहा कि हम हर महीने 2 साल के लिए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 3000 रुपए और डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपए देंगे.

‘अडानी की शेल कंपनी में चीन का डायरेक्टर है’

राहुल गांधी ने अडानी मामले को लेकर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अडानी की डिफेंस इंन्फ्रास्ट्रक्चर की कंपनी में चीन का डायरेक्टर बैठा है. अडानी की शेल कंपनी में चीन का डायरेक्टर है. इसमें कोई जांच नहीं हो रही है. इसके बाद वह ध्यान भटकाने की बात करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि मैंने संसद में पूछा कि अडानी की शेल कंपनी में 20,000 करोड़ रुपए किसके हैं? उसके बाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि सरकार ने संसद नहीं चलने दी. आमतौर पर विपक्ष संसद को रोकती है लेकिन पहली बार सरकार के मंत्रियों ने संसद को रोका. 

‘BJP ने कर्नाटक में कमीशन खाया’

राहुल गांधी ने सवाल पूछते हुए कहा कि कर्नाटक में BJP सरकार ने क्या काम किया है ? उन्होंने 40% कमीशन खाया. काम करवाने के लिए BJP की सरकार ने कर्नाटक के लोगों से पैसा चोरी किया. जो भी उन्होंने किया है सिर्फ 40% कमीशन लिया है. यह मैं नहीं कह रहा, ठेकेदार संघ ने प्रधानमंत्री को खत लिखकर यह बात कही है. जिसके बाद प्रधानमंत्री ने इस खत का जवाब नहीं दिया. खत का जवाब न देने का मतलब है कि प्रधानमंत्री ने यह बात मान ली है कि कर्नाटक में 40% कमीशन लिया जाता है.

यह भी पढ़ें-  Delhi: केजरीवाल के समर्थन में हमलावर हुई आप पार्टी, ट्वीट कर लिखा- “तानाशाह मोदी के सिर पर सत्ता का नशा सवार है!”, गोपाल राय बोले- हमारे 1500 नेताओं को गिरफ्तार किया

‘हमने कर्नाटक की जनता से चार बड़े वादे किए’

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि हमने कर्नाटक की जनता से 4 वादे किए हैं. पहला है कि हर घर के परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी. दूसरा वादा है कि हर महीने हर महिला को 2000 रुपए दिए जाएंगे. तीसरा वादा है कि हर महीने हर परिवार को 10 किलो चावल मुफ्त दिया जाएगा. चौथी योजना है कि हर महीने 2 साल के लिए कर्नाटक के हर ग्रेजुएट को 3000 रुपए और डिप्लोमा होल्डर को 1500 रुपए दिए जाएंगे.

‘बीजेपी सोचती है मुझे संसद से हटाकर डरा देंगे’

Rahul Singh

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

7 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago