होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
हाथ में लड्डू गोपाल को लिए महिला प्रत्याशी (वीडियो ग्रैब)
UP Nikay Chunav-2023: उत्तर प्रदेश (UP) में जहां एक ओर राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की गणित लगा रहे हैं और इसी बीच कुछ दलों के उम्मीदवारों के नाम घोषित भी हो गए हैं और नामांकन करा रहे हैं तो वहीं उम्मीदवारों ने अपने अनोखे अंदाज से अपना प्रचार करने की तरकीब भी निकाल ली है. ऐसा ही एक वीडियो मथुरा से सामने आया है, जहां एक महिला प्रत्याशी नामांकन कराने के लिए केंद्र पर अपने लड्डू गोपाल के साथ पहुंची है. यह वीडियो आस-पास के गांवों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
जानकारी सामने आ रही है कि, मथुरा के गोवर्धन नगर पंचायत के चुनावों को लेकर चेयरमैन पद के दावेदारों द्वारा अपना-अपना नामांकन किया जा रहा है. वही चेयरमैन पद के दावेदारों द्वारा कहा गया कि गोवर्धन की समस्याओं के समाधान को लेकर वह नामांकन कर रहे है. रविवार की सुबह ब्लॉक खण्ड के नामांकन कार्यालय पर एक अदभुद नजारा देखने को मिला जो कि चर्चा का विषय भी बन गया. यहां चेयरमैन पद की दावेदार महिला प्रत्याशी सीमा सिंह अपने पति नीटू सिंह व समर्थकों के साथ अपने लड्डू गोपाल को लेकर नामांकन केंद्र पहुंची. उनके हाथ में एक सजी-धजी डलिया थी, जिसके अंदर उन्होंने अपने लड्डू गोपाल (श्रीकृष्ण का बाल रूप) को बिठा रखा था. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सीमा सिंह ने हाथ में लड्डू गोपाल को ले रखा है और सिर पर माथे तक पल्ला रख रखा है. इस दौरान उन्होंने लाल साड़ी पहनी है.
नामांकन केंद्र पर मीडिया से बात करते हुए सीमा सिंह ने कहा कि वह जहां भी जाती हैं, अपने लड्डू गोपाल को साथ ले जाती हैं. वह लड्डू गोपाल को अपने बेटे की तरह मानती हैं. इसीलिए वह एक पल भी उनके बिना नहीं रहती हैं. इसीलिए जब नामांकन कराने आई तो भी उनको साथ लेकर आईं. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा पहली बार उन्होंने नहीं किया है और न ही प्रचार के लिए यह तरीका अपनाया है. इसी के साथ उन्होंने गोवर्धन नगर पंचायत क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को लेकर कहा कि इन समस्याओं को दूर करने के लिए ही वह मैदान में उतरी हैं. गोवर्धन नगर पंचायत क्षेत्र सालों से पानी की समस्या से जूझ रहा है लेकिन कोई भी इस समस्या से जनता को निजात दिलाने के लिए सामने नहीं आया. अब वह इससे सभी को राहत दिलाएंगी.
-भारत एक्सप्रेस
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…
दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…
Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…
INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…
चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…