देश

Karnataka CM Swearing-In Ceremony: “पहली कैबिनेट बैठक में पांचों वादों का कानून बनाएंगे, हम झूठे वादे नहीं करते”, कर्नाटक में सरकार बनने के बाद बोले राहुल गांधी

Rahul Gandhi: कर्नाटक में प्रचंड बहुमत के बाद कांग्रेस ने सरकार बना ली है. बेंगलूरू के कांतीरावा स्टेडियम में पार्टी के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने प्रदेश के नए मुख्यमंत्री और डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. उनके साथ ही आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस तमाम बड़े नेता मौजूद रहे. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को इस मौके पर भारत जोड़ो यात्रा की याद आई. उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा प्यार लेकर आई. इस यात्रा ने नफरत को खत्म कर दिया.

राहुला गांधी ने आगे कहा “कर्नाटक की जनता को मैं दिल से और कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद करता हूं. आपने पूरी तरह कांग्रेस पार्टी को समर्थन दिया. पिछले 5 सालों में आपने कौन सी मुश्किलें सही यह आप और हम जानते है. मीडिया में लिखा गया कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी क्यों जीती ? इस जीत का सिर्फ एक कारण है और वह है कांग्रेस कर्नाटक के गरीबों, पिछड़ों, दलितों के साथ खड़ी हुई”.

कर्नाटक के लोगों ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली हैं

कर्नाटक में सरकार बनने के बाद राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा, ”बीजेपी के पास पैसा है, बाहुबल है, लेकिन उनकी पूरी ताकत को कर्नाटक की जनता ने हरा दिया.” उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा को याद करते हुए कहा कि हमने यात्रा में कहा था नफरत को मिटाया और मोहब्बत जीती. नफरत के बाज़ार में कर्नाटक ने लाखों मोहब्बत की दुकानें खोली हैं.

यह भी पढ़ें-  Karnataka CM Swearing Ceremony: सिद्धारमैया ने CM और डीके शिवकुमार ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ, समारोह में कांग्रेस की छतरी के नीचे जुटा विपक्ष

https://twitter.com/AHindinews/status/1659831632671682561?s=20

‘हम झूठे वादे नहीं करते’

एक दो घंटे में कर्नाटक की नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक होगी. उसमें हमारे जो पांच वादे हैं वे कानून बन जाएंगे. हम जो कहते हैं हम कर दिखाते हैं. कांग्रेस ने जो 5 वादे किए हैं. हम झूठे वादे नहीं करते. एक दो घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी. उस मीटिंग में पांचों वादे कानून बन जाएंगे. हम आपको साफ सुथरी, भ्रष्टाचार मुफ्त सरकार देंगे.

‘कांग्रेस ने कौन-से पांच वादे किए हैं’

1. 200 यूनिट तक बिजली फ्री
2. गरीब परिवार की मुखिया महिला को 2 हजार महीना
3. महिलाओं के लिए बस यात्रा फ्री
4. बेरोजगारों को दो साल तक भत्ता – ग्रेजुएट को तीन हजार, डिप्लोमा को डेढ़ हजार
5. बीपीएल परिवारों को दस किलो चावल फ्री

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

36 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

53 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago