होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Priyanka Chopra Royal Wedding: बॉलीवुड और हॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा की शादी राजस्थान के जोधपुर के उम्मेद भवन में बड़ी धूमधाम से हुई. इनकी शादी बॉलीवुड सेलेब्स की सबसे आलीशान शादियों में से एक थी. इनकी शादी में देश-विदेश से कई मेहमान शामिल हुए थे. इस आलीशान तरीके से की गई शादी में खर्चे भी कम नहीं हुए. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में जब प्रियंका से आलीशान तरीके से शादी करने की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा से एक महल में शादी करना चाहती थीं.
हाल ही में सीएनएन को दिए एक इंटरव्यू में जब प्रियंका चोपड़ा से उनकी लग्जरी शादी की वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, ‘क्योंकि मैंने कभी नहीं कहा कि मैं छोटी हूं. मैं जो कुछ भी करती हूं वह बड़ा है. मैं एक बोल्ड लड़की हूँ. यह एक बड़े पैमाने की शादी थी लेकिन यह सिर्फ 110 लोगों के बीच हुई और वे हमारे सबसे करीबी लोग थे. हमने इस शादी को काफी सीक्रेट रखा. मैं उस महल में शादी करना चाहता था जिसमें 75 फुट का रास्ता था, और क्यों नहीं?’
प्रियंका चोपड़ा ने बेहद रॉयल अंदाज में शादी की. उन्होंने निक जोनास के साथ ईसाई और हिंदू दोनों रीति-रिवाजों से शादी की. इस शाही शादी में प्रियंका चोपड़ा ने रॉयल वेडिंग पर्ल और क्रिस्टल से बना आउटफिट पहना था. ये आउटफिट उन्होंने अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में पहना था जो करीब 1826 दिनों में पूरा हुआ था. यह एक हस्तनिर्मित गाउन था. वहीं उन्होंने अपनी हिंदू शादी में सब्यसाची मुखर्जी का लाल लहंगा भी पहना था.
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…