देश

Karnatka Election 2023: कांग्रेस नेता शिवकुमार ने किया बड़ा दावा, बोले- बीजेपी नेताओं के आ रहे फोन, अब कांग्रेस के खाते में आएंगी इतनी सीटें

Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक में अपनी खोई हुई जमीन को वापिस हासिल करने के लिए कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रही है. वहीं बीजेपी की तरफ से भी कर्नाटक चुनाव को जीतने के लिए पूरा दमखम लगाया जा रहा है. इसी बीच कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने एक बड़ा दावा पेश किया है. उन्होंने कहा कि उनके पास बीजेपी के कई बड़े नेताओं के फोन आ रहे हैं. जो कांग्रेस पार्टी को ज्वाईन करना चहाते हैं. उनके मुताबिक इसका मतलब यह कि प्रदेश में वह चुनाव जीत रहे हैं और चुनाव के नतीजों में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है.

एक चैनल से बात करते हुए कांग्रेस शिवकुमार ने कहा कि “कर्नाटक विधानसभा चुनाव के जब रिजल्ट आएंगे तो कांग्रेस 141 विधानसभा सीटें जीत चुकी होगी, हम राज्य में सरकार बनाएंगे. उन्होंने आगे कहा राज्य को डबल इंजन की सरकार की नहीं बल्कि न्यू इंजन सरकार की जरूरत है.”

सीएम पद के लिए दो नाम दावेदार

कर्नाटक कांग्रेस में इस समय सीएम फेस के लिए दो नाम सबसे आगे हैं. इसके पार्टी के वरिष्ठ नेता एस सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ये दोनों ही दावेदार हैं. जब उनसे सवाल पूछा गया कि कांग्रेस आलाकमान उनके सीएम बनने के लिए सहयोग करेगा तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, हमारे नेता राहुल गांधी ने जब कर्नाटक आए थे तब उन्होंने कहा था कि पार्टी दोनों को सामूहिक नेतृत्व के साथ राज्य का चुनाव लड़ेगी.

शिवकुमार ने आगे कहा कि “वह कर्नाटक में सीएम पद के लिए नहीं बल्कि पार्टी को चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि मुझे केवल कर्नाटक चुनाव 2023 में कांग्रेस की जीत और राज्य के लोगों के कल्याण की चिंता है.”

यह भी पढ़ें-  Samajwadi Party: निकाय चुनाव को लेकर सपा ने कसी कमर, देर रात इन आठ सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का किया ऐलान, जानें- किस उम्मीदवार को मिला टिकट

‘मेरा ध्यान सिर्फ कर्नाटक पर है’

वहीं उनसे जब राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बीच चल रहे आपसी गृहकलेश को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं वहां की राजनीति में समय नहीं बर्बाद करना चाहता हूं, इस समय मेरा ध्यान सिर्फ कर्नाटक पर है और मैं वहीं ध्यान केंद्रित करना चाहता हूं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

32 minutes ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

33 minutes ago

जंतर-मंतर प्रदर्शन: यूथ कांग्रेस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के…

34 minutes ago

‘मुझे क्यों नहीं..’ भारी दर्द में हैं डोनाल्ड ट्रंप! नोबेल कमेटी को क्या-क्या ताने मारे?

Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…

43 minutes ago

पटना में सीईसी के खिलाफ आंदोलन पर सांसद मनोज झा बोले- ‘लोकतंत्र के लिए यह मुश्किल समय, अब निरंतरता में होंगे प्रदर्शन’

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…

43 minutes ago