आईपीएल

IPL 2023: “माही के खिलाफ कोई प्लान काम नहीं करता”.., MS Dhoni की विस्फोटक बल्लेबाजी पर सैमसन के इस बयान ने लूटी महफिल

Sanju Samson on MS Dhoni after Chepauk thriller: राजस्थान रॉयल्स ने 12 अप्रैल, बुधवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में फाइनल बॉल थ्रिलर में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हराया. इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई में 2008 के बाद से सीएसके के खिलाफ रॉयल्स की यह पहली जीत थी. हालांकि ये जीत आसान नहीं थी क्योंकि राजस्थान को मैच के अंतिम कुछ ओवरों में एमएस धोनी के तूफान का सामना करना पड़ा था.

मैदान पर धोनी के आने से पहले पूरी तरह राजस्थान का कब्जा था. मगर धोनी की तूफानी बल्लेबाजी ने मैच का रुख बदल दिया. धोनी ने 17 गेंदों में 32 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और 3 रन से उनकी टीम हार गई. इसके बाद मैच प्रेज़न्टैशन के दौरान बोलते हुए संजू सैमसन ने कहा कि एमएस धोनी के खिलाफ किसी भी योजना ने काम नहीं किया.

ये भी पढ़ें: कब खत्म होगा ये ‘सूर्यग्रहण’…? 6 पारियों में 4 गोल्डन डक… 26 दिन में Suryakumar Yadav की चमक पड़ी फीकी

संजू ने कहा “उस माही के साथ…”

राजस्थान के कप्तान ने कहा, “अंतिम दो ओवर काफी मुश्किल थे. मैंने हर तरीके से अंतिम ओवर में हर चीज अपनी तरफ़ लाने की कोशिश की लेकिन आप उस माही भाई के साथ कभी भी सुरक्षित नहीं हैं. उनके लिए सम्मान होना चाहिए और वह क्या कर सकते हैं इससे हर कोई वाकिफ़ है. उनके खिलाफ़ कुछ भी काम नहीं करता.”

सैमसन ने अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा, गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में संयम बनाए रखा. रवींद्र जडेजा और एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी के खिलाफ रन रोकना बेहद शानदार है.

उन्होंने कहा कि चेपॉक में उनकी अच्छी यादें नहीं हैं – एक ऐसा मैदान जहां राजस्थान ने 2008 में सीएसके के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीता था. हम यहां मैच जीतकर बेहद खुश हैं.

चेन्नई को मिली 3 रनों से हार

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सीएसके और राजस्थान रॉयल्स के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआत में राजस्थान की पारी लड़खड़ाई जरूर लेकिन जोस बटलर की पारी के दम पर टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए. जवाब में सीएसके ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए और महज 3 रन से ये मैच गवा दिया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘चार बड़े राज्यों में मतपत्रों से हुए एमएलसी चुनाव, कांग्रेस कितनी सीटें जीतीं?’, नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हाल ही में संपन्न विधान परिषद चुनावों में एनडीए…

1 hour ago

‘योग-नेचुरोपैथी से नाता जोड़ो, नशा छोड़ो’: नशा मुक्ति के लिए 12 राज्यों के 2000 प्रतिनिधियों ने बनाई मानव श्रृंखला, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

नवी मुंबई के खारघर में आयुष मंत्रालय के सहयोग से 'योग-नेचुरोपैथी के माध्यम से नशामुक्ति'…

2 hours ago

जूता महंगा बताया तो दुकानदार की घसीट-घसीटकर धुनाई, मुजफ्फरनगर के मार्केट में गदर, वारदात CCTV में कैद

Muzaffarnagar Viral Video: मुजफ्फरनगर में जूते के दाम को लेकर व्यापारी और ग्राहकों में जमकर…

2 hours ago

कैमूर में ठेकेदार को चाकू गोद कर छीन लिए 35 हजार, दतियांव गांव का है मामला

Kaimur Robbery: बिहार के कैमूर जिले में छिनतई की नीयत से एक मकान निर्माण ठेकेदार…

3 hours ago